बोकारो जिला को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें लोग : जिप अध्यक्ष

बोकारो | विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय में टीबी जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया। जिप अध्यक्ष ने कहा कि टीबी कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए जिला के सभी विधायक, सांसद, मुखिया और लोगों को सहयोग करने की अपील की जाएगी। इससे टीबी मुक्त बोकारो का लक्ष्य प्राप्त होगा। सिविल सर्जन ने सभी सांसद, विधायक, मेयर, उपमेयर और अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अधिक से अधिक निश्चय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को गोद लेने का आग्रह किया। ताकि मरीजों का देखभाल कर जिला को टीबी मुक्त बनाया जा सके। इस दौरान कई संस्थान को सम्मानित किया गया। बोकारो | विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय में टीबी जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किया। जिप अध्यक्ष ने कहा कि टीबी कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए जिला के सभी विधायक, सांसद, मुखिया और लोगों को सहयोग करने की अपील की जाएगी। इससे टीबी मुक्त बोकारो का लक्ष्य प्राप्त होगा। सिविल सर्जन ने सभी सांसद, विधायक, मेयर, उपमेयर और अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अधिक से अधिक निश्चय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को गोद लेने का आग्रह किया। ताकि मरीजों का देखभाल कर जिला को टीबी मुक्त बनाया जा सके। इस दौरान कई संस्थान को सम्मानित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *