Rajasthan LPG News: जमाखोरी पर सरकार सख्त, कीमत पर भड़का विपक्ष, 24 घंटे हेल्पलाइन जारी

Rajasthan LPG News: जमाखोरी पर सरकार सख्त, कीमत पर भड़का विपक्ष, 24 घंटे हेल्पलाइन जारी

Rajasthan LPG News: राजस्थान में अभी भी कई जगह गैस के लिए उपभोक्ता कतारों में लगे दिख रहे हैं। वहीं इसी बीच राजस्थान सरकार ने स्पष्ट कहा है कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है.. गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक भी लीष। एलपीजी और गैस संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे संचालित होने की जानकारी दी गई है। मुख्य सचिव को हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन, पुलिस और रसद विभाग को सतर्क किया गया है। निर्धारित अवधि के बाद रिफिलिंग के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को बिना देरी के सेवा उपलब्ध कराने और बड़े आयोजनों के लिए भी सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस नेता प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि एक तरफ तो गैस की किल्लत है और दूसरी तरफ सरकार ने इसमे दाम भी बढ़ा दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *