वीरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में युवक की डूबकर मौत:समस्तीपुर का रहनेवाला युवक स्नान के दौरान डूबा, बॉडी बरामद कर पोस्टमॉ़र्टम के लिए भे़जा गया

वीरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में युवक की डूबकर मौत:समस्तीपुर का रहनेवाला युवक स्नान के दौरान डूबा, बॉडी बरामद कर पोस्टमॉ़र्टम के लिए भे़जा गया

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना डीह पर पंचायत के सरैया स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट पर स्नान के दौरान हुई। युवक गहरे पानी में चला गया था। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी 30 वर्षीय हरेराम साह के रूप में हुई है। वह सरैया माली टोला के प्रमोद साह का दामाद था। हरेराम लगभग 20 दिन पहले एक शादी में शामिल होने ससुराल आया था और तभी से वहीं रह रहा था। मंगलवार को हरेराम स्नान के लिए नदी में गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर वीरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और बीपीआरओ अभिषेक प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में एसडीआरएफ (SDRF) टीम को बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम को युवक का शव नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना डीह पर पंचायत के सरैया स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट पर स्नान के दौरान हुई। युवक गहरे पानी में चला गया था। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी 30 वर्षीय हरेराम साह के रूप में हुई है। वह सरैया माली टोला के प्रमोद साह का दामाद था। हरेराम लगभग 20 दिन पहले एक शादी में शामिल होने ससुराल आया था और तभी से वहीं रह रहा था। मंगलवार को हरेराम स्नान के लिए नदी में गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर वीरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और बीपीआरओ अभिषेक प्रभाकर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में एसडीआरएफ (SDRF) टीम को बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम को युवक का शव नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *