बक्सर में महंगाई-गैस कीमत पर कांग्रेस का प्रदर्शन:सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर, पुतला दहन-नारेबाजी, केंद्र की नीतियों पर तीखा हमला, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बक्सर में महंगाई-गैस कीमत पर कांग्रेस का प्रदर्शन:सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर, पुतला दहन-नारेबाजी, केंद्र की नीतियों पर तीखा हमला, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बक्सर में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में मार्च करते हुए सिंडिकेट चौक पहुंचे। यहां उन्होंने महंगाई और गैस संकट को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यालय में एक आमसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडेय ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी तथा आपूर्ति की समस्या से गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मृणाल अनामय ने भी केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। अनामय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की, ताकि जनता की आवाज सरकार तक पहुंच सके। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, एआईसीसी एवं प्रदेश डेलीगेट्स, महिला कांग्रेस की सदस्य और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से संजय कुमार पांडेय, मुन्ना पांडे, विनोद मौर्य, निर्मला देवी, राजू वर्मा, अजय ओझा, राजा रमण पांडेय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, जलील अहमद, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, अजय यादव, कुमकुम देवी, चंद्र भूषण प्रसाद और दिनेश राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महंगाई और गैस संकट के खिलाफ जनजागरण करना था, जिसे व्यापक जनसमर्थन मिला। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलती, तब तक यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। बक्सर में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में मार्च करते हुए सिंडिकेट चौक पहुंचे। यहां उन्होंने महंगाई और गैस संकट को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस कार्यालय में एक आमसभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडेय ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी तथा आपूर्ति की समस्या से गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मृणाल अनामय ने भी केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। अनामय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की, ताकि जनता की आवाज सरकार तक पहुंच सके। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, एआईसीसी एवं प्रदेश डेलीगेट्स, महिला कांग्रेस की सदस्य और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से संजय कुमार पांडेय, मुन्ना पांडे, विनोद मौर्य, निर्मला देवी, राजू वर्मा, अजय ओझा, राजा रमण पांडेय, डॉ. सत्येंद्र ओझा, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, जलील अहमद, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, अजय यादव, कुमकुम देवी, चंद्र भूषण प्रसाद और दिनेश राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महंगाई और गैस संकट के खिलाफ जनजागरण करना था, जिसे व्यापक जनसमर्थन मिला। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलती, तब तक यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *