मुजफ्फरपुर में रामसूरत राय के करीबी की हत्या:बेटे के सामने अपराधियों ने मारी दो गोली, सिर-पेट में लगी बुलेट; पूर्व मंत्री रोते हुए बोले- प्रशासन कार्रवाई करें

मुजफ्फरपुर में रामसूरत राय के करीबी की हत्या:बेटे के सामने अपराधियों ने मारी दो गोली, सिर-पेट में लगी बुलेट; पूर्व मंत्री रोते हुए बोले- प्रशासन कार्रवाई करें

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व मंत्री रामसूरत राय के करीबी हरि भगत की हत्या कर दी। घटना गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की है। बदमाशों ने बेटे के सामने गोली मारकर मर्डर किया है। पेट और सिर में बुलेट दागी है। पूर्व मंत्री ने रोते हुए मीडिया से कहा है कि प्रशासन कार्रवाई करें। 6 महीने पहले भी फायरिंग हुई थी। प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं है। हरि भगत अपने बेटे के साथ खेत से गेहूं की दौनी कराकर घर लौट रहे थे। उनके आगे गेहूं से लदा ट्रैक्टर चल रहा था, जबकि वे अपने बेटे के साथ बाइक पर पीछे थे। मुरादपुर स्थित बुझावन भगत स्कूल के पास अचानक एक बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सिर-पेट में मारी गोली पहली गोली हरि भगत के पेट में लगी। पिता को लहूलुहान देख बेटा जान बचाने के लिए बाइक से कूदकर पास के खेतों की ओर भागा। इसके बाद, अपराधियों ने हरि भगत के सिर में दूसरी गोली मारी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री और विधायक रामसूरत राय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक हरि भगत उनके पंचायत के थे और उनके बच्चे जैसे थे। मीडिया को बयान देने के दौरान वो पोने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले भी बदमाशों ने हरि भगत के घर पर गोली चलाई थी, लेकिन मुजफ्फरपुर प्रशासन ने तब कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। रामसूरत राय ने कहा कि यदि पुलिस तब सजग होती, तो आज यह हत्या नहीं होती। उनकी पत्नी ने भी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में परिजनों ने पुराने जमीन विवाद की बात कही है। एसएसपी ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही, पूर्व में दर्ज मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। यदि कोई पुलिसकर्मी लापरवाही का दोषी पाया गया, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी।” इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व मंत्री रामसूरत राय के करीबी हरि भगत की हत्या कर दी। घटना गरहा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की है। बदमाशों ने बेटे के सामने गोली मारकर मर्डर किया है। पेट और सिर में बुलेट दागी है। पूर्व मंत्री ने रोते हुए मीडिया से कहा है कि प्रशासन कार्रवाई करें। 6 महीने पहले भी फायरिंग हुई थी। प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं है। हरि भगत अपने बेटे के साथ खेत से गेहूं की दौनी कराकर घर लौट रहे थे। उनके आगे गेहूं से लदा ट्रैक्टर चल रहा था, जबकि वे अपने बेटे के साथ बाइक पर पीछे थे। मुरादपुर स्थित बुझावन भगत स्कूल के पास अचानक एक बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सिर-पेट में मारी गोली पहली गोली हरि भगत के पेट में लगी। पिता को लहूलुहान देख बेटा जान बचाने के लिए बाइक से कूदकर पास के खेतों की ओर भागा। इसके बाद, अपराधियों ने हरि भगत के सिर में दूसरी गोली मारी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री और विधायक रामसूरत राय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृतक हरि भगत उनके पंचायत के थे और उनके बच्चे जैसे थे। मीडिया को बयान देने के दौरान वो पोने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले भी बदमाशों ने हरि भगत के घर पर गोली चलाई थी, लेकिन मुजफ्फरपुर प्रशासन ने तब कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। रामसूरत राय ने कहा कि यदि पुलिस तब सजग होती, तो आज यह हत्या नहीं होती। उनकी पत्नी ने भी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में परिजनों ने पुराने जमीन विवाद की बात कही है। एसएसपी ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही, पूर्व में दर्ज मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। यदि कोई पुलिसकर्मी लापरवाही का दोषी पाया गया, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी।” इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *