पूर्व खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, मैत्री मैच और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र नागौर। जिला खेल स्टेडियम में ‘पंच गौरव कबड्डी विरासत सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर ने की।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों द्वारा कबड्डी मैदान की पूजा कर आयोजन का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के पश्चात पुरुष वर्ग का मैत्री कबड्डी मैच खेला गया, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। जिला खेल अधिकारी सोहनलाल ने ‘पंच गौरव योजना’ की जानकारी देते हुए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें महिला शक्ति की भागीदारी विशेष आकर्षण रही। साथ ही बालिका वर्ग का मैत्री मैच भी आयोजित किया गया।समारोह के दौरान राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों, वर्तमान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं कबड्डी में विशेष योगदान देने वाले लोगों को मोमेंटो, टी-शर्ट व कबड्डी किट देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि मोहनराम चौधरी ने ‘पंच गौरव’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर ने जिले में खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, रामनिवास सांखला, जगवीर छाबा सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सीईओ अरविंद जाखड़, रामकुमार राव, डॉ. शंकरलाल जाखड़, शिवशंकर व्यास, गोविंद कड़वा, भागीरथ पुनिया, सीमा, भंवराराम सियाग, रघुनाथराम सिंवर, डॉ. रणवीर चौधरी, महेंद्र भाटी, रणजीत ताडा, राजवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मैत्री कबड्डी मैच