Fardeen Khan Spotted with Sister: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में वो अपनी बहन लैला खान के साथ रेड कार्पेट में नजर आए। फरदीन और लैला खान दोनों ही ब्लैक ऑउटफिट में ट्विनिंग करते और पोज देते हुए दिखे। वहीं, पैपराजी बह इनकी फोटो खींचने लगे।
मगर अचानक ही एक पैपाराजी ने लैला खान को फरदीन की वाइफ समझ लिया। फरदीन ने भी मजाकिया अंदाज पैपाराजी को सही करते हुए कहा, “ये मेरी बहन है, बीवी नहीं। कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर आप लोग लिखते हो कि ये मेरी बीवी है।’
फरदीन खान की ये बात, वीडियो में कैद हो गई और अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फरदीन के इस अंदाज ने सबका ध्यान खींचा।
14 साल बाद एक्टर ने की एक्टिंग में वापसी
जानकारी के लिए बता दें कि तकरीबन 14 साल लंबे ब्रेक के बाद फरदीन खान ने संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज ‘हीरामंडी’ वेब सीरीज से वापसी कर चुके हैं। उसके बाद हाल ही में वो ‘हाउसफुल 5’ फिल्म में भी नजर आए हैं।
कौन है फरदीन खान की पत्नी (Who is Fardeen Khan’s Wife)
साल 2005 में फरदीन खान ने नताशा माधवानी के साथ शादी की थी। नताशा, वेटरन एक्ट्रेस मुमताज की बेटी हैं। फरदीन और नताशा के दो बच्चे हैं, बेटी डियानी और बेटा अजारियस। ख़बरों के मुताबिक, फरदीन और नताशा अलग हूँ चुके हैं लेकिन ऑफिशियली दोनों का तलाक नहीं हुआ है और दोनों ही मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. लंदन से मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं।
फरदीन खान के तलाक पर सास मुमताज ने दिया था बयान (Fardeen Khan Natasha Divorce)
एक्ट्रेस मुमताज ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया था, ‘दोनों कह रहे हैं कि वो अलग हो रहे हैं लेकिन वो अभी भी तलाकशुदा नहीं हैं। मैं फरदीन से बहुत प्यार करती हूं। वह मेरे सामने पैदा हुआ था। वे अभी भी पति-पत्नी ही हैं।”
बता दें एक इंटरव्यू में फरदीन खान ने बच्चों से दूर रहने की अपनी तकलीफ शेयर करते हुए कहा था कि “ये आसान नहीं है। मैं उन्हें हर महीने मिलता हूं और रोज वीडियो कॉल पर भी बात करता हूं। लेकिन उनकी रोजाना की बातों को बहुत मिस करता हूं।’
महिला दिवस पर की थी भावुक पोस्ट (Fardeen Khan Post on Women’s Day)
बीती 8 मार्च इंटरनेशनल महिला दिवस के दिन फरदीन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां और बहन के साथ एक फोटो शेयर की थी. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘आज मैं उन महिलाओं को नमन करता हूं जिन्होंने मेरे जीवन की शेप और दिशा दी।’


