हटिया–दुर्ग स्पेशल ट्रेन अब एक्सप्रेस बनी:नियमित तौर पर चलेगी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच यात्रा होगी आसान

हटिया–दुर्ग स्पेशल ट्रेन अब एक्सप्रेस बनी:नियमित तौर पर चलेगी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच यात्रा होगी आसान

रेलवे प्रशासन ने हटिया–दुर्ग के बीच चल रही द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन नए नंबर 18641/18642 हटिया–दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। गाड़ी संख्या 8641 हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस, 2 अप्रैल 2026 से हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। और गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस, 3 अप्रैल 2026 से हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में सीमित अवधि के लिए चल रही थी। अब नियमित होने से यात्रियों को स्थायी सुविधा मिलेगी। छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच यात्रा आसान होगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव दोनों दिशाओं में ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ऐसा रहेगा टाइम टेबल: हटिया से प्रस्थान: 20:00 बजे राउरकेला: 22:32 बजे झारसुगुड़ा: 00:10 बजे रायगढ़: 01:25 बजे चांपा: 02:30 बजे बिलासपुर: 03:50 बजे भाटापारा: 04:38 बजे रायपुर: 05:35 बजे दुर्ग आगमन: 06:45 बजे दुर्ग से प्रस्थान: 19:35 बजे रायपुर: 20:15 बजे भाटापारा: 21:11 बजे बिलासपुर: 22:25 बजे चांपा: 23:24 बजे रायगढ़: 00:27 बजे झारसुगुड़ा: 02:43 बजे राउरकेला: 04:05 बजे हटिया आगमन: 07:15 बजे कोच संरचना इस ट्रेन में कुल 15 एलएचबी कोच होंगे। इसमें 05 सामान्य कोच, 06 शयनयान (स्लीपर), 01 एसी-3, 01 एसी-2, 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *