रामगढ़ जिले के घाटो क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध खनन के मुहानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई केदला 6 नंबर क्षेत्र में की गई, जहां बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने पूरे तस्करी क्षेत्र को ब्लास्ट कर बंद कर दिया, जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिली है। घाटो थाना प्रभारी दीपक कुमार को जानकारी मिली थी कि रात के अंधेरे में केदला 6 नंबर क्षेत्र से बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी की जा रही है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर दीपक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। इस दौरान वन विभाग और सीसीएल (CCL) की संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद थी। इसके बाद, अवैध खनन के मुहानों को डायनामाइट का उपयोग कर उड़ा दिया गया। इस जोरदार धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा और तस्करी के सभी रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए गए। एसपी अजय कुमार ने अवैध कोयला तस्करों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध कोयला तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई रामगढ़ पुलिस प्रशासन, वन विभाग और सीसीएल के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। बता दें कि प्रशासन द्वारा पहले भी ऐसी कार्रवाई की है। क्योंकि अवैध कोयले की सूचनाएं लगातार मिलती रहती हैं। तस्कर अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे मुहानों में घुसकर कोयला निकालते हैं। रामगढ़ जिले के घाटो क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध खनन के मुहानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई केदला 6 नंबर क्षेत्र में की गई, जहां बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने पूरे तस्करी क्षेत्र को ब्लास्ट कर बंद कर दिया, जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिली है। घाटो थाना प्रभारी दीपक कुमार को जानकारी मिली थी कि रात के अंधेरे में केदला 6 नंबर क्षेत्र से बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी की जा रही है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर दीपक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। इस दौरान वन विभाग और सीसीएल (CCL) की संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद थी। इसके बाद, अवैध खनन के मुहानों को डायनामाइट का उपयोग कर उड़ा दिया गया। इस जोरदार धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा और तस्करी के सभी रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए गए। एसपी अजय कुमार ने अवैध कोयला तस्करों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध कोयला तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई रामगढ़ पुलिस प्रशासन, वन विभाग और सीसीएल के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। बता दें कि प्रशासन द्वारा पहले भी ऐसी कार्रवाई की है। क्योंकि अवैध कोयले की सूचनाएं लगातार मिलती रहती हैं। तस्कर अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे मुहानों में घुसकर कोयला निकालते हैं।


