भोजपुर रजिस्ट्री ऑफिस में दिनदहाड़े 5 राउंड फायरिंग:प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोग घायल, जख्मी बोले- 3 कट्ठा जमीन के लिए दागी बुलेट

भोजपुर रजिस्ट्री ऑफिस में दिनदहाड़े 5 राउंड फायरिंग:प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोग घायल, जख्मी बोले- 3 कट्ठा जमीन के लिए दागी बुलेट

भोजपुर के पीरो अनुमंडल स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में आज 5 राउंड फायरिंग हुई है। हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रॉपर्टी डीलर जीतू का कहना है कि 3 कट्ठा जमीन के लिए उन पर राइफल से फायरिंग हुई है। अचानक हुई इस गोलीबारी से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे कुछ देर के लिए पूरा इलाका दहशत में आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पीरो अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर हुए विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के बलुआ टोला निवासी प्रॉपर्टी डीलर 30 साल के जीतू यादव, उनके छोटे भाई 25 साल के सतेंद्र यादव उर्फ मलख यादव, हीरा लाल सिंह के 21 साल के बेटे पिंटू उर्फ कच्चे कुमार, और चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव निवासी 35 साल के रितेश दुबे समेत एक बुजुर्ग शामिल हैं। गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी बुलेट जीतू यादव को गर्दन के दाहिने हिस्से में गोली लगी है, जबकि रितेश दुबे की दाहिने हाथ की कलाई में गोली लगने से हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सतेंद्र यादव को जांघ और घुटने के नीचे गोली लगी है, वहीं पिंटू को जांघ में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पीरो एएसपी के.के. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घायल ने कहा- जान से मारने की मिली थी धमकी जख्मी प्रापर्टी डीलर जीतू यादव ने बताया कि उनका दिलशाद खान उर्फ लड्डू नाम के युवक से पिछले ढाई साल से करीब ढाई-तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी जमीन को लेकर मुझे पहले भी जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद मेरी पत्नी ने लोगों के खिलाफ पीरो थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उसके बाद भी उनलोगों की ओर से बराबर जान से मारने की धमकी दी गई। अंत में हमने थाना प्रभारी से लेकर DSP तक गुहार लगाई थी। कहा- मुझे मारने की दी सुपारी दिलशाद के की ओर से बचरी के रहने वाले सुरज को मुझे मारने के लिए सुपारी दी गई। आज दूसरे जमीन की रजिस्ट्री के लिए अपने भाई और अन्य लोगों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस गए थे। इसी बीच सुरज रायफल लेकर वहां आ धमका। जब हमने इसकी सूचना बड़ा बाबू को दिया, तो सूरज वहां से भाग निकला। दोबारा अपने अन्य साथियों के साथ आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शी ओम कुमार, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के साथ जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए गए हुए थे। तभी सूरज राय नाम का बदमाश रायफल लेकर वहां आ पहुंचा। हम लोगों ने कहा कि यहां बंदूक की क्या जरूरत है। इसके बाद सूरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। गोलीबारी के समय लोग सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे थे। लेकिन सूरज राय फायरिंग कर रहा था। उसके रायफल से पांच राउंड फायरिंग की गई। भोजपुर के पीरो अनुमंडल स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में आज 5 राउंड फायरिंग हुई है। हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एक प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रॉपर्टी डीलर जीतू का कहना है कि 3 कट्ठा जमीन के लिए उन पर राइफल से फायरिंग हुई है। अचानक हुई इस गोलीबारी से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे कुछ देर के लिए पूरा इलाका दहशत में आ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पीरो अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर हुए विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के बलुआ टोला निवासी प्रॉपर्टी डीलर 30 साल के जीतू यादव, उनके छोटे भाई 25 साल के सतेंद्र यादव उर्फ मलख यादव, हीरा लाल सिंह के 21 साल के बेटे पिंटू उर्फ कच्चे कुमार, और चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव निवासी 35 साल के रितेश दुबे समेत एक बुजुर्ग शामिल हैं। गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी बुलेट जीतू यादव को गर्दन के दाहिने हिस्से में गोली लगी है, जबकि रितेश दुबे की दाहिने हाथ की कलाई में गोली लगने से हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सतेंद्र यादव को जांघ और घुटने के नीचे गोली लगी है, वहीं पिंटू को जांघ में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पीरो एएसपी के.के. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घायल ने कहा- जान से मारने की मिली थी धमकी जख्मी प्रापर्टी डीलर जीतू यादव ने बताया कि उनका दिलशाद खान उर्फ लड्डू नाम के युवक से पिछले ढाई साल से करीब ढाई-तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी जमीन को लेकर मुझे पहले भी जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद मेरी पत्नी ने लोगों के खिलाफ पीरो थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उसके बाद भी उनलोगों की ओर से बराबर जान से मारने की धमकी दी गई। अंत में हमने थाना प्रभारी से लेकर DSP तक गुहार लगाई थी। कहा- मुझे मारने की दी सुपारी दिलशाद के की ओर से बचरी के रहने वाले सुरज को मुझे मारने के लिए सुपारी दी गई। आज दूसरे जमीन की रजिस्ट्री के लिए अपने भाई और अन्य लोगों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस गए थे। इसी बीच सुरज रायफल लेकर वहां आ धमका। जब हमने इसकी सूचना बड़ा बाबू को दिया, तो सूरज वहां से भाग निकला। दोबारा अपने अन्य साथियों के साथ आकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शी ओम कुमार, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के साथ जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए गए हुए थे। तभी सूरज राय नाम का बदमाश रायफल लेकर वहां आ पहुंचा। हम लोगों ने कहा कि यहां बंदूक की क्या जरूरत है। इसके बाद सूरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। गोलीबारी के समय लोग सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे थे। लेकिन सूरज राय फायरिंग कर रहा था। उसके रायफल से पांच राउंड फायरिंग की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *