भागलपुर शहर के स्टेशन चौक पर रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता परवेज जमाल ने कहा कि शहर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है और इसका फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है, जबकि ब्लैक मार्केट में इसे मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है। गैस के लिए 3000 हजार रूपए वसूले जा रहे परवेज जमाल ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोगों से 2000 से 3000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत और गैरकानूनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुछ प्रशासनिक उदासीनता और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब रसोई में गैस ही नहीं रहेगी, तो आम आदमी खाना कैसे बनाएगा और परिवार का गुजारा कैसे होगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर जैसी बुनियादी जरूरत की चीज को लेकर इस तरह की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि कालाबाजारी करने वाले खुलेआम सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल भागलपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी देशभर में इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। भागलपुर शहर के स्टेशन चौक पर रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता परवेज जमाल ने कहा कि शहर में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है और इसका फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है, जबकि ब्लैक मार्केट में इसे मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है। गैस के लिए 3000 हजार रूपए वसूले जा रहे परवेज जमाल ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोगों से 2000 से 3000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत और गैरकानूनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कुछ प्रशासनिक उदासीनता और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब रसोई में गैस ही नहीं रहेगी, तो आम आदमी खाना कैसे बनाएगा और परिवार का गुजारा कैसे होगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर जैसी बुनियादी जरूरत की चीज को लेकर इस तरह की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि कालाबाजारी करने वाले खुलेआम सक्रिय हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल भागलपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी देशभर में इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


