पूर्णिया में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। घटना घर में बिजली का तार काटते वक्त हुआ। करंट लगने से मजदूर बुरी तरह झुलस गया। जब तक मेन लाइन काटा गया। 60 फीसद से अधिक हिस्सा करंट लगने से झुलस गया था। हादसे के फौरन बाद मजदूर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे GMCH पूर्णिया और फिर वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के रहका टोला की है। मृतक की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के सिंघिया भगता रहका टोल निवासी हरी लाल शर्मा 52 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई करो शर्मा ने बताया कि हरी लाल शर्मा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे वे अपने घर में बिजली का तार काट रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में युवक की जान चली गई। मृतक अपने पीछे चार बेटियां और पत्नी छोड़ गए हैं, जिनमें से एक बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। हरी लाल शर्मा की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, ऐसे में परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूर्णिया में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। घटना घर में बिजली का तार काटते वक्त हुआ। करंट लगने से मजदूर बुरी तरह झुलस गया। जब तक मेन लाइन काटा गया। 60 फीसद से अधिक हिस्सा करंट लगने से झुलस गया था। हादसे के फौरन बाद मजदूर की नाजुक हालत को देखते हुए उसे GMCH पूर्णिया और फिर वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के रहका टोला की है। मृतक की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के सिंघिया भगता रहका टोल निवासी हरी लाल शर्मा 52 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई करो शर्मा ने बताया कि हरी लाल शर्मा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 8 बजे वे अपने घर में बिजली का तार काट रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में युवक की जान चली गई। मृतक अपने पीछे चार बेटियां और पत्नी छोड़ गए हैं, जिनमें से एक बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। हरी लाल शर्मा की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, ऐसे में परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


