हरदा में 3225 बच्चों का ‘विद्यारंभ’ से शैक्षणिक सफर शुरू:699 आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रमाण पत्र वितरण, स्कूल प्रवेश बढ़ाने की पहल

हरदा में 3225 बच्चों का ‘विद्यारंभ’ से शैक्षणिक सफर शुरू:699 आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रमाण पत्र वितरण, स्कूल प्रवेश बढ़ाने की पहल

हरदा में महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के तहत, आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 3225 बच्चों का औपचारिक रूप से शैक्षणिक जीवन प्रारंभ होगा। इसका उद्देश्य बच्चों को आंगनवाड़ी से प्राथमिक विद्यालयों में सहज प्रवेश दिलाना है। जिले के कुल 699 आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगभग 22,000 बच्चे दर्ज हैं। ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम के माध्यम से इन बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा पूरी करने के प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिससे उनकी स्कूली जीवन की शुरुआत को औपचारिक पहचान मिल सके। महिला बाल विकास अधिकारी राजा रंगाले ने बताया कि प्रदेश के साथ हरदा में भी शासन द्वारा प्रारंभिक शिक्षा को पहचान देने के लिए यह नई पहल की जा रही है। पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में स्कूल से पहले शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र दिए गए हैं। चौपाल लगाकर बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित
इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्कूली शिक्षा की ओर बढ़ाना और ज्यादा से ज्यादा शासकीय स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। आज जिले के सभी 699 आंगनवाड़ी केंद्रों में एक साथ ‘विद्यारंभ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बाल चौपाल लगाकर बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। हरदा के शहरी क्षेत्र में 83 आंगनवाड़ी केंद्रों में 2500 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र दिए गए। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में शिक्षा की मजबूत नींव रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रारंभिक बाल्यावस्था में दी गई शिक्षा बच्चे के संपूर्ण विकास की आधारशिला होती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *