शाहजहांपुर में व्यक्ति की संदिग्ध मौत:साथ रहने वाली महिला और बेटों पर हत्या का आरोप, भाई बोला-कई बार धमकी दी थी

शाहजहांपुर में व्यक्ति की संदिग्ध मौत:साथ रहने वाली महिला और बेटों पर हत्या का आरोप, भाई बोला-कई बार धमकी दी थी

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है। अनिल पिछले करीब एक साल से एक महिला और उसके दो बेटों के साथ रह रहे थे। उनके बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार शाम जब अनिल की मां मुन्नी देवी उनके घर गईं, तो अनिल का शव चारपाई पर पड़ा मिला। बिस्तर पर खून के निशान थे और अनिल की नाक से भी खून निकल रहा था। उनके शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए। घटना के बाद, अनिल के साथ रहने वाली महिला अपने दोनों बेटों के साथ मौके से फरार हो गई।
अनिल के भाई सुरजीत ने महिला और उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। सुरजीत के अनुसार, अनिल और महिला के बीच आए दिन झगड़े होते थे और महिला ने कई बार अनिल को जान से मारने की धमकी भी दी थी। अनिल अविवाहित थे और करीब एक साल पहले हरिद्वार में मजदूरी करते समय इस महिला के संपर्क में आए थे। महिला अपने पति से अलग रहती थी और उसके दो बच्चे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदागंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिनों से लगातार शराब पी रहा था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *