संत ढडरियां वाले मानहानि केस में नहीं हुए पेश:फतेहगढ़ साहिब की अदालत में हुई सुनवाई, हाई कोर्ट जाने का मांगा समय

संत ढडरियां वाले मानहानि केस में नहीं हुए पेश:फतेहगढ़ साहिब की अदालत में हुई सुनवाई, हाई कोर्ट जाने का मांगा समय

संत रणजीत सिंह ढडरियां वाले मानहानि मामले में मंगलवार फतेहगढ़ साहिब की सेशन अदालत में पेश नहीं हुए। उनके वकील ने अदालत से हाई कोर्ट जाने के लिए समय मांगा है। अदालत ने फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। अदालत इस बात पर विचार कर रही है कि संत ढडरियां वाले को उच्च न्यायालय में अपील करने का समय दिया जाए या उनके खिलाफ जमानती या गैर-जमानती वारंट जारी किए जाएं। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में अदालत का रुख आज शाम तक स्पष्ट हो सकता है। अपमानजनक टिप्पणियां करने के लगे थे आरोप यह मामला वर्ष 2019 से जुड़ा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य भाई गुरप्रीत सिंह रंधावा ने आरोप लगाया था कि उनके और उनके पिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसके बाद निचली अदालत में मानहानि का केस दायर किया गया था, जिसने समन जारी नहीं किए थे। संबंधित पक्षों को समन जारी कर सुनवाई आगे बढ़ाने का आदेश वर्ष 2021 में, केस की पैरवी को लेकर असंतोष जताते हुए सेशन अदालत में एक रिवीजन याचिका दाखिल की गई थी। हाल ही में सेशन अदालत ने संबंधित पक्षों को समन जारी कर सुनवाई आगे बढ़ाने का आदेश दिया था। SGPC सदस्य रंधावा के वकील अमरदीप सिंह धारणी ने बताया कि उनके मुवक्किल अदालत के आदेशानुसार आज सुबह पेश हुए, लेकिन दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी करने की अपील करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *