‘धुरंधर 2’ के इस सीन पर मचा विवाद, आर. माधवन पर लगा गंभीर आरोप, शिवसेना नेता ने दी चेतावनी

‘धुरंधर 2’ के इस सीन पर मचा विवाद, आर. माधवन पर लगा गंभीर आरोप, शिवसेना नेता ने दी चेतावनी

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही है। फिल्म ने केवल 5 दिनों में ही 500 करोड़ का तूफानी कलेक्शन भी कर लिया है, लेकिन इसके साथ ही विवादों का साया भी फिल्म पर गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ फिल्म को खाड़ी देशों में ‘पाकिस्तान-विरोधी’ बताकर बैन कर दिया गया है, वहीं अब भारत में भी फिल्म के एक खास सीन को लेकर भारी विरोध शुरू हो गया है। इस बार निशाने पर रणवीर सिंह या अर्जुन राम पाल और राकेश बेदी नहीं बल्कि अभिनेता आर माधवन और फिल्म के मेकर्स हैं। जिन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का गंभीर आरोप लगा है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया, लोग वो विवादित सीन को लेकर जानने के लिए कमेंट करने लगे। 

आखिर क्यों लगा आर.माधवन पर गंभीर आरोप (R Madhavan scene sparks Controversy Dhurandhar 2)

विवाद की जड़ फिल्म का वह सीन है जिसमें आर माधवन का किरदार नजर आता है। आरोप है कि इस सीन में माधवन पवित्र ‘गुरबाणी’ का उच्चारण कर रहे हैं, लेकिन उसी समय उनके हाथ में जलती हुई सिगरेट दिखाई गई है। सिख समुदाय और शिवसेना नेता गुरजोत सिंह कीर ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सिख धर्म में गुरबाणी बेहद पवित्र और पूजनीय है, और इसे सिगरेट (तंबाकू) के साथ दिखाना धार्मिक मर्यादाओं का सीधा अपमान है।

R Madhavan scene sparks Controversy Dhurandhar 2

शिवसेना नेता ने कहा- मेकर्स मांगे सार्वजनिक रूप से माफी (Dhurandhar 2 Controversy)

शिवसेना नेता गुरजोत सिंह कीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, गुरबाणी हमारे गुरुओं की पवित्र वाणी है। इसे इस तरह के आपत्तिजनक फिल्मांकन के साथ दिखाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिल्ममेकर्स को अपनी इस गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस विवादित सीन को तुरंत फिल्म से नहीं हटाया गया, तो वह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

मेकर्स ने नहीं दियो कोई बयान (Dhurandhar 2 faces FIR R. Madhavan accused of disrespecting Sikh faith)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में कानूनी शिकायत भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म की टीम पर जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इतनी बड़ी बहस छिड़ने के बावजूद फिल्म के निर्देशक आदित्य धर या अभिनेता आर माधवन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कमाई की रफ्तार पर पड़ेगा असर?

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ फिल्म ‘प्रोपेगेंडा’ और ‘धार्मिक अपमान’ के आरोपों से घिरी है, तो दूसरी तरफ इसकी कमाई के आंकड़े आसमान छू रहे हैं। महज 5 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 856 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। अब देखना यह होगा कि क्या यह नया विवाद फिल्म की इस रफ्तार पर ब्रेक लगाता है या मेकर्स समय रहते इस विवाद को सुलझा लेते हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट धुरंधर 2’ जैसे ट्रेंड्स ने मेकर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *