नालंदा में मिला नाबालिग लड़की का शव:रेप के बाद हत्या की आशंका, ईंट-पत्थर से कूचा चेहरा; शिनाख्त में जुटी पुलिस

नालंदा में मिला नाबालिग लड़की का शव:रेप के बाद हत्या की आशंका, ईंट-पत्थर से कूचा चेहरा; शिनाख्त में जुटी पुलिस

नालंदा में तालाब के पास नाबालिग लड़की का शव मिला है। चेहरे को ईंट-पत्थर से कूचा गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग रेप के बाद मरड्र की आषंका जता रहे हैं। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सांध मोड़ के पास की है। मकरौता पंचायत निवासी विजय कुमार यादव ने बताया कि किशोरी के बारे में हमलोगों को कुछ पता नहीं है। आसपास के कई गांव और पंचायत के लोग यहां जुटे हैं। कोई भी इस लड़की को पहचान नहीं पा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी ने कहीं और से लाकर शव को यहां फेंका है। रेप के बाद हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि ये पुलिस जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणविजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान के लिए आसपास के सभी थानों से संपर्क किया गया है। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। हत्या कहीं और की गई है। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को सुनसान इलाके में लाकर फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। नालंदा में तालाब के पास नाबालिग लड़की का शव मिला है। चेहरे को ईंट-पत्थर से कूचा गया है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग रेप के बाद मरड्र की आषंका जता रहे हैं। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के सांध मोड़ के पास की है। मकरौता पंचायत निवासी विजय कुमार यादव ने बताया कि किशोरी के बारे में हमलोगों को कुछ पता नहीं है। आसपास के कई गांव और पंचायत के लोग यहां जुटे हैं। कोई भी इस लड़की को पहचान नहीं पा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी ने कहीं और से लाकर शव को यहां फेंका है। रेप के बाद हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि ये पुलिस जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणविजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान के लिए आसपास के सभी थानों से संपर्क किया गया है। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। हत्या कहीं और की गई है। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को सुनसान इलाके में लाकर फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *