RBSE Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

RBSE Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च 2026 को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी कर लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म किया है। राज्य सरकार के नए शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल से शुरू करने के निर्देश के पालन में बोर्ड ने अपनी कार्यक्षमता का परिचय देते हुए काफी जल्दी परीक्षा परिणाम जारी किया है। इस बार 94.23 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की है।

दसवीं का कुल परिणाम प्रतिशत-94.23
छात्रों का परिणाम प्रतिशत – 83.60
कुछ छात्रा उत्तीर्ण प्रतिशत – 94.20

अलवर जिले पर एक नजर

अलवर जिले की बात करें तो इस साल 2026 में 33 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है।

पिछले साल इतना रहा था रिजल्ट

अगर पिछले साल यानी 2025 के आंकड़ों को देखें तो अलवर का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा था। पिछले वर्ष अलवर जिले का कुल परिणाम 94.62 प्रतिशत रहा था। इसमें लड़कियों ने बाजी मारते हुए 95.65 प्रतिशत सफलता हासिल की थी, जबकि लड़कों का परिणाम 93.68 प्रतिशत रहा था। वहीं पड़ोसी जिलों की बात करें तो कोटपूतली-बहरोड़ का रिजल्ट 96.15 प्रतिशत और खैरथल-तिजारा का रिजल्ट 94.56 प्रतिशत दर्ज किया गया था। ।

परीक्षा और मूल्यांकन के मुख्य आंकड़े

इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चली थीं। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस साल प्रदेशभर में कुल 10,68,078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए पूरे राज्य में 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में भी काफी तेजी दिखाई है। परीक्षा समाप्त होने के मात्र 20 दिनों के भीतर 30,915 परीक्षकों ने मिलकर 64,08,468 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी की। अगर औसत देखा जाए तो प्रतिदिन लगभग 3,20,423 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

अपना परिणाम ऐसे चेक करें

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए Main Exam Results 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद 10वीं कक्षा (Secondary) के परिणाम वाले लिंक का चुनाव करें।
  4. अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  5. आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
    समय पर परिणाम आने से अब छात्र बिना किसी देरी के अपनी आगे की पढ़ाई और विषय चयन की तैयारी शुरू कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *