सुभल शौचालय में बदमाशों ने युवक को पीटा:लूट की नियत से किया हमला, पारस चौराहा स्थित सुलभ शौचालय की घटना

सुभल शौचालय में बदमाशों ने युवक को पीटा:लूट की नियत से किया हमला, पारस चौराहा स्थित सुलभ शौचालय की घटना

उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक सुलभ शौचालय में एक युवक पर लूट की नियत से बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना शहर के पारस चौराहा के पास मुख्य रोड पर बने सुलभ शौचालय की है। जहां पीड़ित युवक मोहम्मद फरमान टॉयलेट करने के लिए अंदर घुसा। तभी उस पर एक बदमाश ने हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर के दो अन्य साथी भी वहां आ गए और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका मोबाइल छीनने और पैसे लूटने की कोशिश की। आरोपियों ने फरमान को चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे युवक जान बचाकर वहां से भागा। इसके बाद उसने सूरजपोल थाने में शिकायत दर्ज कराई। बता दें, करीब डेढ़ माह पहले यहां से करीब एक किमी दूर रेलवे स्टेशन के सामने एक टूरिस्ट के साथ लूट की नियत से मारपीट की वारदात हुई थी। कॉलर पकड़कर खींचा और मारपीट की: फरमान
पीड़ित युवक मोहम्मद फरमान ने बताया कि पारस चौराहा के पास मेरी कार डेकोर की शॉप है। मैं टॉयलेट के लिए अक्सर इसी सुलभ शौचालय में आता हूं। मैं जब टॉयलेट कर ही रहा था। तभी एक अनजान व्यक्ति ने पीछे से मेरा कॉलर पकड़ा और मुझे गिराने का प्रयास किया। मैंने बचाव में उसे धक्का मारा। तभी उसने आवाज देकर अपने दो अन्य साथियों को अंदर बुला लिया। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। चाकू से मारने की धमकी देने लगे। मेरे आंख और गर्दन पर चोट लगी है। इसके बाद मुश्किल से उनके चंगुल से बचकर भाग और शॉप पर आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *