समस्तीपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्राइवेट बैंक के कलेक्शन ऑफिसर की मौत हो गई। मृतक रोशन कुमार सहनी(31) गोपालपुर बालापर वार्ड-6 के रहने वाले थे। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। चचेरे भाई चंद्रकांत सहनी ने बताया कि उत्कर्ष फाइनेंस में काम करता था। काम खत्म होने के बाद सोमवार रात बाइक से घर लौट रहा था। मुक्तापुर मोइन से पहले दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात पिकअप ने रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने रोशन के मोबाइल से पत्नी को कॉल किया। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। समस्तीपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्राइवेट बैंक के कलेक्शन ऑफिसर की मौत हो गई। मृतक रोशन कुमार सहनी(31) गोपालपुर बालापर वार्ड-6 के रहने वाले थे। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। चचेरे भाई चंद्रकांत सहनी ने बताया कि उत्कर्ष फाइनेंस में काम करता था। काम खत्म होने के बाद सोमवार रात बाइक से घर लौट रहा था। मुक्तापुर मोइन से पहले दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात पिकअप ने रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने रोशन के मोबाइल से पत्नी को कॉल किया। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


