पुलिस मुखबिरी के शक में चौकीदार के साले की हत्या:पहले पैर में गोली मारी, फिर पीट-पीटकर मार डाला; वारदात के बाद 2 गुटों में झड़प, 5 घायल

पुलिस मुखबिरी के शक में चौकीदार के साले की हत्या:पहले पैर में गोली मारी, फिर पीट-पीटकर मार डाला; वारदात के बाद 2 गुटों में झड़प, 5 घायल

बेगूसराय में खनन माफिया ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में चौकीदार के साले की हत्या कर दी। अपराधियों ने पहले दोनों पैर में गोली मारी गई, फिर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने बिहार पुलिस के एक जवान सहित 5 लोगों के साथ जमकर मारपीट किया। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान किल्ली गांव निवासी मोहम्मद सत्तार के पुत्र मोहम्मद वकील उर्फ मखिया(35) के तौर पर हुई है। मोहम्मद वकील किल्ली के चौकीदार मोहम्मद जहांगीर का साला है। मारपीट में घायल सिवान में कार्यरत बिहार पुलिस का जवान मोहम्मद मुनव्वर(30), नौशाद (40), मुर्तुजा (38), शाहनवाज (28), शमशेर (48) का इलाज चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक मोहनपुर के पांच-छह लोग किल्ली और मोहनपुर गांव के आसपास बूढ़ी गंडक नदी में अवैध रूप से बालू का खनन करते हैं। खनन माफिया को आशंका थी कि वकील अपने बहनोई चौकीदार जहांगीर के माध्यम से पुलिस को सूचना देता है। पहले भी हत्या की धमकी दी गई थी मृतक के बहनोई का भाई मोहम्मद शमशेर ने बताया कि 2 महीना पहले गौरव भारद्वाज के जलकर(तालाब) पर मोहनपुर के दबंग हत्या की नीयत से पहुंचे थे। सूचना मिलने पर चौकीदार जहांगीर समेत आसपास के लोग पहुंचे थे। वकील भी वहां गया था। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। उसी समय वकील की हत्या करने की धमकी दी गई थी। मंगलवार सुबह वकील मोहनपुर स्थित दुकान पर जा रहा था। तभी 8-10 लोग उसे खींच कर गाड़ी से लेकर चले गए और पीट-पीट मार दिया, गोली भी मारी। सूचना मिलते ही हम सभी लोग घर से चले और जिला परिषद डिंपल कुमारी को फोन किया। हमलोग उनके पास पहुंचकर घटना के संबंध में बात कर रहे थे। तभी दबंग माफियाओं ने हमलोगों पर हमला कर दिया। आतंकवादी मुस्लिम कह रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई। धमकी दिया कि अभी एक को मारा है, रात में पूरा घर जला देंगे। बालू, ड्रग्स, शराब और खनन माफिया इसमें शामिल है। जिला परिषद के घर हंगामा सूत्रों के मुताबिक गांव में पहले से 2 पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मारपीट में वकील अधमरा हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग जिला पार्षद डिंपल कुमारी के घर के पास पहुंचकर हंगामा कर रहे थे। घटनास्थल से कई वीडियो भी सामने आया है। एक वीडियो में बिहार पुलिस का जवान मो. मनौव्वर हाथ में डंडा लिए हुए है, उसके हाथ में एक पिस्तौल है। तलाशी के दौरान जेब से भी पिस्तौल मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो पक्षों में झगड़े की बात सामने आ रही है। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीम नजर रख रही है। फिलहाल इलाके में शांति है। बेगूसराय में खनन माफिया ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में चौकीदार के साले की हत्या कर दी। अपराधियों ने पहले दोनों पैर में गोली मारी गई, फिर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने बिहार पुलिस के एक जवान सहित 5 लोगों के साथ जमकर मारपीट किया। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान किल्ली गांव निवासी मोहम्मद सत्तार के पुत्र मोहम्मद वकील उर्फ मखिया(35) के तौर पर हुई है। मोहम्मद वकील किल्ली के चौकीदार मोहम्मद जहांगीर का साला है। मारपीट में घायल सिवान में कार्यरत बिहार पुलिस का जवान मोहम्मद मुनव्वर(30), नौशाद (40), मुर्तुजा (38), शाहनवाज (28), शमशेर (48) का इलाज चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक मोहनपुर के पांच-छह लोग किल्ली और मोहनपुर गांव के आसपास बूढ़ी गंडक नदी में अवैध रूप से बालू का खनन करते हैं। खनन माफिया को आशंका थी कि वकील अपने बहनोई चौकीदार जहांगीर के माध्यम से पुलिस को सूचना देता है। पहले भी हत्या की धमकी दी गई थी मृतक के बहनोई का भाई मोहम्मद शमशेर ने बताया कि 2 महीना पहले गौरव भारद्वाज के जलकर(तालाब) पर मोहनपुर के दबंग हत्या की नीयत से पहुंचे थे। सूचना मिलने पर चौकीदार जहांगीर समेत आसपास के लोग पहुंचे थे। वकील भी वहां गया था। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। उसी समय वकील की हत्या करने की धमकी दी गई थी। मंगलवार सुबह वकील मोहनपुर स्थित दुकान पर जा रहा था। तभी 8-10 लोग उसे खींच कर गाड़ी से लेकर चले गए और पीट-पीट मार दिया, गोली भी मारी। सूचना मिलते ही हम सभी लोग घर से चले और जिला परिषद डिंपल कुमारी को फोन किया। हमलोग उनके पास पहुंचकर घटना के संबंध में बात कर रहे थे। तभी दबंग माफियाओं ने हमलोगों पर हमला कर दिया। आतंकवादी मुस्लिम कह रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने गोली भी चलाई। धमकी दिया कि अभी एक को मारा है, रात में पूरा घर जला देंगे। बालू, ड्रग्स, शराब और खनन माफिया इसमें शामिल है। जिला परिषद के घर हंगामा सूत्रों के मुताबिक गांव में पहले से 2 पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मारपीट में वकील अधमरा हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग जिला पार्षद डिंपल कुमारी के घर के पास पहुंचकर हंगामा कर रहे थे। घटनास्थल से कई वीडियो भी सामने आया है। एक वीडियो में बिहार पुलिस का जवान मो. मनौव्वर हाथ में डंडा लिए हुए है, उसके हाथ में एक पिस्तौल है। तलाशी के दौरान जेब से भी पिस्तौल मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो पक्षों में झगड़े की बात सामने आ रही है। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। कुछ लोग घायल भी हुए है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीम नजर रख रही है। फिलहाल इलाके में शांति है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *