विदेश से आते ही पकड़ा गया होटल संचालक:नाबालिग से रेप के लिए होटल में कमरा दिया था,दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

विदेश से आते ही पकड़ा गया होटल संचालक:नाबालिग से रेप के लिए होटल में कमरा दिया था,दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

सीकर की जीणमाता थाना पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप के मामले में होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। होटल संचालक ने नाबालिग से रेप के लिए होटल में कमरा किराए पर दिया था। आरोपी विदेश चला गया था। जिसके खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करवाया। जैसे ही वह एयरपोर्ट पर आया तो आरोपी होटल संचालक को पकड़ लिया गया। SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ जीणमाता इलाके की एक होटल में रेप हुआ था। पीड़िता के नाबालिग होने के बावजूद भी आरोपी होटल संचालक ने मुख्य आरोपी को कमरा दे दिया था। मामला दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन कमरा देने वाला होटल संचालक विदेश फरार हो गया था। ऐसे में पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के जरिए आरोपी होटल संचालक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवाया। जैसे ही आरोपी विदेश से एयरपोर्ट पर लौटा तो इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। SHO राकेश कुमार मीणा का कहना है कि नाबालिग से रेप के लिए कमरा देने वाला होटल संचालक भी पॉक्सो एक्ट का मुजरिम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *