दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की वेबसाइट 2 दिन से ठप:11 जिलों में सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद; बिल पेमेंट, नए कनेक्शन अटके

दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की वेबसाइट 2 दिन से ठप:11 जिलों में सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद; बिल पेमेंट, नए कनेक्शन अटके

हिसार सहित दक्षिण हरियाणा के 11 जिलों में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की वेबसाइट पिछले दो दिनों से ठप है। सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित हैं। वेबसाइट बंद होने से उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने, नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने, नाम बदलवाने और बिजली लोड बढ़ाने जैसी आवश्यक सेवाएं ऑनलाइन एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। सोलर योजना से संबंधित कार्य भी पूरी तरह रुक गए हैं। 11 जिलों में प्रभावित उपभोक्ता इस तकनीकी समस्या से हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले प्रभावित हैं। इन जिलों के लाखों उपभोक्ता वेबसाइट के माध्यम से अपनी बिजली सेवाओं का प्रबंधन करते हैं। उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता उपभोक्ताओं का कहना है कि वेबसाइट बंद होने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई लोगों को बिल जमा न होने पर लेट फीस लगने की चिंता सता रही है। वहीं, विभाग की ओर से वेबसाइट ठप होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *