Rajasthan Crime: बहुचर्चित अजयराज सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी भैरु झूपड़ा गिरफ्तार

Rajasthan Crime: बहुचर्चित अजयराज सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी भैरु झूपड़ा गिरफ्तार

Rajasthan Crime: चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गत वर्ष एक जून को हुए बहुचर्चित अजयराज सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी भैरु झूपड़ा को भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब कोतवाली पुलिस झूपड़ा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चित्तौडगढ़ लाएगी।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर- कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल की छत पर एक जून की रात्रि 10.30 बजे अजयराज सिंह पुत्र शिवसिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा निम्बाहेड़ा दोस्तों के साथ खाना खा रहा था।

उसी दौरान ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट व उसके साथियों ने अजयराज सिंह झाला पर फायरिंग करते हत्या कर दी गई। अजयराज की दो कारों में तोड़फोड़ करते आग लगा दी गई।

पुलिस थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट सहित अन्य 25 आरोपियों को पूर्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में एक और मुख्य आरोपी भैरु गुर्जर झूपड़ा व अन्य फरार चल रहे थे।

गत दिनों भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना पुलिस ने एक प्रकरण में भैरु झूपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने बताया कि अजयराजसिंह हत्याकांड में भैरु गुर्जर की गिरफ्तारी शेष है। जल्द ही कोतवाली थाना पुलिस भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर चित्तौडगढ़ लाएगी।

अजराज सिंह पर फायरिंग करने का आरोप

पुलिस के अनुसार उदयपुर-कोटा फोनलेन पर सेमलपुरा चौराहा के निकट एक होटल की छत पर अजयराजसिंह पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपियों में ईश्वरसिंह के साथ भैरु गुर्जर झूपड़ा भी शामिल था। फायरिंग की वारदात में अजयराजसिंह की मौत हो गई।

झूपड़ा पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरु गुर्जर के खिलाफ भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाने में जानलेवा हमला करने का एक प्रकरण दर्ज होकर भैरु वाछिंत था। इसके खिलाफ 20 से ज्यादा लड़ाई-झगड़ा, मारपीट जानलेवा हमला, हत्या व अन्य कई प्रकरण कई थानों में दर्ज है। चित्तौडगढ़ के अजयराज सिंह हत्याकांड के बाद से ही पुलिस इसे गिरफ्तार करने के लिए पूर्व में भी कई प्रयास कर चुकी थी। पर यह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो जाता था। इस बार हमीरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *