औरंगाबाद सदर अस्पताल में महिला की मौत:ओवरब्रिज पर गंभीर हालत में मिली थी, पहचान नहीं हो सकी है; आसपास के लोगों से की जा रही पूछताछ

औरंगाबाद सदर अस्पताल में महिला की मौत:ओवरब्रिज पर गंभीर हालत में मिली थी, पहचान नहीं हो सकी है; आसपास के लोगों से की जा रही पूछताछ

औरंगाबाद सदर अस्पताल में घायल महिला की मौत हो गई। प्रीतमपुर गांव के पास ओवरब्रिज पर गंभीर हालत में मिली थी। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका है। घटना बारूण थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान महिला पर पुलिस की नजर पड़ी। बेहोशी की हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त में जुटी पुलिस पुलिस अवर निरीक्षक शत्रुघ्न भगत ने बताया कि महिला के सिर में चोट लगी थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से संबंधित कोई सुराग मिल सके। आसपास के थानों से संपर्क पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आसपास के थानों में महिला की तस्वीर भेजी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। औरंगाबाद सदर अस्पताल में घायल महिला की मौत हो गई। प्रीतमपुर गांव के पास ओवरब्रिज पर गंभीर हालत में मिली थी। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका है। घटना बारूण थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान महिला पर पुलिस की नजर पड़ी। बेहोशी की हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त में जुटी पुलिस पुलिस अवर निरीक्षक शत्रुघ्न भगत ने बताया कि महिला के सिर में चोट लगी थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से संबंधित कोई सुराग मिल सके। आसपास के थानों से संपर्क पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आसपास के थानों में महिला की तस्वीर भेजी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *