मुजफ्फरपुर में आज(24 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटेगी। मिस्कॉट सब-स्टेशन में मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। गर्मी के मौसम में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जर्जर तारों की मरम्मत की जाएगी। साथ ट्रांसफार्मर की जांच होगी। बिजली कटौती से शहर के कई व्यस्त और रिहायशी इलाके प्रभावित होंगे। इनमें पानी टंकी चौक, चर्च रोड, मिठनपुरा मेन रोड, क्लब रोड मेन रोड, जगदीशपुरी, शिवशंकर पथ, मदनानी गली और सी.पी.एन. कॉलोनी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। मुजफ्फरपुर में आज(24 मार्च 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 4 घंटे तक बिजली कटेगी। मिस्कॉट सब-स्टेशन में मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। गर्मी के मौसम में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जर्जर तारों की मरम्मत की जाएगी। साथ ट्रांसफार्मर की जांच होगी। बिजली कटौती से शहर के कई व्यस्त और रिहायशी इलाके प्रभावित होंगे। इनमें पानी टंकी चौक, चर्च रोड, मिठनपुरा मेन रोड, क्लब रोड मेन रोड, जगदीशपुरी, शिवशंकर पथ, मदनानी गली और सी.पी.एन. कॉलोनी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।


