भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के स्टाफ से लूटपाट-फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। जल्द सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है। सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान हरहंगी टोला निवासी अमित कुमार उर्फ रोहित उर्फ मांझिया, कोईलवर नगर के वार्ड-2 निवासी अरविंद कुमार, सुरौंधा कॉलोनी निवासी गोलू कुमार और साहिल कुमार के तौर पर हुई है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगाई है। इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अब जानिए क्या है पूरा मामला 20 जनवरी 2026 को बबुरा स्थित गैस एजेंसी के मुंशी दौलतपुर निवासी चंद्रकांत सिंह 55 हजार रुपए लेकर बैक जा रहे थे। हरहंगी टोला बांध के समीप पहले से घात लगाए पांच-छह बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घायल मुंशी के बयान पर संबंधित थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और छानबीन के आधार पर इस कांड का खुलासा करते हुए कई आरोपियों की पहचान की, जिनमें से कुछ को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बना रही है। भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के स्टाफ से लूटपाट-फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। जल्द सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है। सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की पहचान हरहंगी टोला निवासी अमित कुमार उर्फ रोहित उर्फ मांझिया, कोईलवर नगर के वार्ड-2 निवासी अरविंद कुमार, सुरौंधा कॉलोनी निवासी गोलू कुमार और साहिल कुमार के तौर पर हुई है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगाई है। इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अब जानिए क्या है पूरा मामला 20 जनवरी 2026 को बबुरा स्थित गैस एजेंसी के मुंशी दौलतपुर निवासी चंद्रकांत सिंह 55 हजार रुपए लेकर बैक जा रहे थे। हरहंगी टोला बांध के समीप पहले से घात लगाए पांच-छह बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घायल मुंशी के बयान पर संबंधित थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और छानबीन के आधार पर इस कांड का खुलासा करते हुए कई आरोपियों की पहचान की, जिनमें से कुछ को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बना रही है।


