Gold Silver Price Today: सोना 18,000 रुपये टूटा, चांदी में 41,000 रुपये की बंपर गिरावट, कीमतों में लगातार जारी है मंदी

Gold Silver Price Today: सोना 18,000 रुपये टूटा, चांदी में 41,000 रुपये की बंपर गिरावट, कीमतों में लगातार जारी है मंदी

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज भी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में आज मंगलवार सुबह सोने की कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1.19 फीसदी या 1659 रुपये की गिरावट के साथ 1,37,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोमवार को सोने में भारी-भरकम बिकवाली देखने को मिली थी। कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव न्यूनतम 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में करीब 18,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद के चलते सोने में यह गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अगले 5 दिन तक ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी ठिकानों पर हमला नहीं करेगा। इसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद जगी है।

चांदी में जबरदस्त गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी आज भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में शुरुआती कारोबार में चांदी में बड़ी मंदी दिखाई दी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह चांदी का भाव 3.28 फीसदी या 7,381 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,786 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सोमवार को चांदी का भाव कारोबारी सत्र के दौरान न्यूनतम 1,99,643 रुपये प्रति किलोग्राम तक चला गया था। पिछले 1 हफ्ते में चांदी की कीमतों में करीब 41,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

PC: AI

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.27 फीसदी या 56.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,383 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.50 फीसदी या 66.13 डॉलर की गिरावट के साथ 4,341.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 3.09 फीसदी या 2.15 डॉलर की गिरावट के साथ 67.21 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.34 फीसदी या 2.31 डॉलर की गिरावट के साथ 66.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *