चैती छठ पर आज कई रूट्स रहेंगे बंद-डायवर्ट:कारगिल चौक, अशोक राजपथ रहेगा बंद; घाट पर निकलने से पहले जरूर देख लें ट्रैफिक मैप

चैती छठ पर आज कई रूट्स रहेंगे बंद-डायवर्ट:कारगिल चौक, अशोक राजपथ रहेगा बंद; घाट पर निकलने से पहले जरूर देख लें ट्रैफिक मैप

पटना में चैती छठ को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी हुआ है। आज और कल पई रूट्स बंद रहेंगे। तो कुछ डायवर्ट रहेंगे। आज चैती छठ का संध्या अर्घ्य है जिसे देखते हुए दोपहर 2 बजे के बाद कई रास्ते पर सामान्य गाड़ियां नहीं चलेंगी। अशोक राजपथ की ट्रैफिक व्यवस्था 1. कारगिल चौक से पूरब दीदारगंज तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। 2. अशोक राजपथ के सभी इंट्री पॉइंट बन्द रहेंगे। सिर्फ खजांची रोड से पटना कॉलेज/सायंस कॉलेज, परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए छठव्रतियों के वाहनों का परिचालन होगा। 3. कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक छठव्रतियों के सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन होगा। 4. 24 मार्च को 2 बजे दोपहर से शाम 5:30 बजे तक और 25 मार्च को 3 बजे सुबह से 6 बजे सुबह तक की अवधि में दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की तरफ (उत्तर से दक्षिण की ओर) वाहनों का परिचालन नहीं होगा। उक्त अवधि में ये सभी वाहन रामजीचक मोड़ से नहर रोड होते हुए (बेली रोड) से निकलेंगे। गायघाट की ओर जाने वाले वाहन ये वाहन पुरानी बाईपास अथवा न्यूबाईपास से सीधे धनकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा विस्कोमान गोलम्बर से गायघाट की ओर निकलेंगे। नजदीक के निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। जेपी गंगा पथ का उपयोग वर्जित रहेगा। कंगन घाट से मरीन ड्राइव पर पश्चिम की तरफ वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी जेपी सेतु 1. भारी वाहनों , बस, ट्रक, हाईवा, जेसीबी इत्यादि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 2. जेपी सेतु से पटना की ओर आने वाले वाहनों को गंगा पथ पर नीचे नहीं आने दिया जायेगा। ये सभी वाहन सीधे जेपी सेतु के एप्रोच्च पथ से दीघा थाना होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। 3. ट्रैफिक पुलिस की ओर से 24 मार्च को 2 बजे दोपहर से रात 8 बजे तक और 25 मार्च को सुबह 2 बजे से सुबह 9 बजे तक जेपी सेतु होकर सोनपुर/छपरा/हाजीपुर जाने के लिए महात्मा गांधी सेतु से जाने की अपील की गई है। रामजीचक आरओबी 1. रामजीचक आरओबी से किसी भी प्रकार का वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। 2. दीघा (रामजीचक) अशोक राजपथ से जेपी सेतु के निचे छठवर्तीयों / श्रद्धालुओं के वाहनों को पाटली पथ उत्तरी छोर के पास से यू-टर्न कराकर पाटली पथ उपर पार्क कराया जायेगा। प्रारंभ में आने वाले वाहन सीधे घाट के नजदीक तक निर्धारित स्थान पर पार्किंग में जायेंगे। घाट से वाहन के निकलने के समय उपस्थित पुलिस पदाधिकारी / मजिस्ट्रेट वाहन को घाट की ओर अंदर नहीं जाने देंगे। आपातकालीन सेवा यथा, अग्निशामक, एम्बुलेन्स एवं मरीज के वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। पटना में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों का परिचालन 24 मार्च को सुबह 10 बजे से 25 मार्च को दोपहर 12 बजे तक की अवधि में वर्जित रहेगा। पटना में चैती छठ को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान जारी हुआ है। आज और कल पई रूट्स बंद रहेंगे। तो कुछ डायवर्ट रहेंगे। आज चैती छठ का संध्या अर्घ्य है जिसे देखते हुए दोपहर 2 बजे के बाद कई रास्ते पर सामान्य गाड़ियां नहीं चलेंगी। अशोक राजपथ की ट्रैफिक व्यवस्था 1. कारगिल चौक से पूरब दीदारगंज तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। 2. अशोक राजपथ के सभी इंट्री पॉइंट बन्द रहेंगे। सिर्फ खजांची रोड से पटना कॉलेज/सायंस कॉलेज, परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए छठव्रतियों के वाहनों का परिचालन होगा। 3. कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक छठव्रतियों के सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन होगा। 4. 24 मार्च को 2 बजे दोपहर से शाम 5:30 बजे तक और 25 मार्च को 3 बजे सुबह से 6 बजे सुबह तक की अवधि में दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की तरफ (उत्तर से दक्षिण की ओर) वाहनों का परिचालन नहीं होगा। उक्त अवधि में ये सभी वाहन रामजीचक मोड़ से नहर रोड होते हुए (बेली रोड) से निकलेंगे। गायघाट की ओर जाने वाले वाहन ये वाहन पुरानी बाईपास अथवा न्यूबाईपास से सीधे धनकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा विस्कोमान गोलम्बर से गायघाट की ओर निकलेंगे। नजदीक के निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। जेपी गंगा पथ का उपयोग वर्जित रहेगा। कंगन घाट से मरीन ड्राइव पर पश्चिम की तरफ वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी जेपी सेतु 1. भारी वाहनों , बस, ट्रक, हाईवा, जेसीबी इत्यादि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 2. जेपी सेतु से पटना की ओर आने वाले वाहनों को गंगा पथ पर नीचे नहीं आने दिया जायेगा। ये सभी वाहन सीधे जेपी सेतु के एप्रोच्च पथ से दीघा थाना होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। 3. ट्रैफिक पुलिस की ओर से 24 मार्च को 2 बजे दोपहर से रात 8 बजे तक और 25 मार्च को सुबह 2 बजे से सुबह 9 बजे तक जेपी सेतु होकर सोनपुर/छपरा/हाजीपुर जाने के लिए महात्मा गांधी सेतु से जाने की अपील की गई है। रामजीचक आरओबी 1. रामजीचक आरओबी से किसी भी प्रकार का वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। 2. दीघा (रामजीचक) अशोक राजपथ से जेपी सेतु के निचे छठवर्तीयों / श्रद्धालुओं के वाहनों को पाटली पथ उत्तरी छोर के पास से यू-टर्न कराकर पाटली पथ उपर पार्क कराया जायेगा। प्रारंभ में आने वाले वाहन सीधे घाट के नजदीक तक निर्धारित स्थान पर पार्किंग में जायेंगे। घाट से वाहन के निकलने के समय उपस्थित पुलिस पदाधिकारी / मजिस्ट्रेट वाहन को घाट की ओर अंदर नहीं जाने देंगे। आपातकालीन सेवा यथा, अग्निशामक, एम्बुलेन्स एवं मरीज के वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। पटना में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों का परिचालन 24 मार्च को सुबह 10 बजे से 25 मार्च को दोपहर 12 बजे तक की अवधि में वर्जित रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *