दरभंगा में बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:झिझिया नृत्य, स्केटिंग, गोनू झा पर आधारित नाटक की प्रस्तुति; प्रतिभागियों को किया सम्मानित

दरभंगा में सोमवार को बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों को जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों की ओर से स्वागत गीत से की गई। इसके बाद बिहार गौरव गान, भाव नृत्य, स्केटिंग और गोनू झा पर आधारित नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्लस टू देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद विद्यालय के स्टूडेंट्स ने झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसने बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी की बेटी भाव्या ने शारदा सिन्हा के गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों का हौसला बढ़ाया जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर विभागीय अधिकारी और दर्शक मौजूद रहे। दरभंगा में सोमवार को बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों को जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों की ओर से स्वागत गीत से की गई। इसके बाद बिहार गौरव गान, भाव नृत्य, स्केटिंग और गोनू झा पर आधारित नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। प्लस टू देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद विद्यालय के स्टूडेंट्स ने झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसने बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी की बेटी भाव्या ने शारदा सिन्हा के गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों का हौसला बढ़ाया जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर विभागीय अधिकारी और दर्शक मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *