सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 73,700 पर आया:निफ्टी में भी 350 अंकों की तेजी; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 73,700 पर आया:निफ्टी में भी 350 अंकों की तेजी; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 1000 अंक (1.33%) की तेजी के साथ 73,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 350 अंक (1.62%) की तेजी है, ये 22,870 पर पहुंच गया है। आज बैंकिं और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। बाजार बढ़ने की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बने हैं। एशियाई बाजार में भी तेजी अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं। कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है। सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *