समस्तीपुर में बर्थ डे पार्टी में महिला डांसर ने हाथ कट्टा लेकर डांस किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस संबंध में एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट तलब किया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। भोजपुरी गानों पर हाथ में कट्टा लेकर डांस का तीन वीडियो वायरल है। भोजपुर गाान ‘हाथ भईल लाल कोनो कांड कैले हो’, पर डांसर के साथ 5 से 7 लड़के डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच युवक ने लड़की के हाथ में हथियार थमा दिया। हैरानी की बात यह है कि आसपास किसी ने ऐसा करने से नहीं रोका। सभी मंच पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मौजूद लोग कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे। जांच की जा रही है तीनों वीडियो साखमोहन गांव का है। जहां बर्थ डे पार्टी में डांसर को बुलाया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी वहीं, इस मामले में एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वालों पर किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। समस्तीपुर में बर्थ डे पार्टी में महिला डांसर ने हाथ कट्टा लेकर डांस किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस संबंध में एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट तलब किया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। भोजपुरी गानों पर हाथ में कट्टा लेकर डांस का तीन वीडियो वायरल है। भोजपुर गाान ‘हाथ भईल लाल कोनो कांड कैले हो’, पर डांसर के साथ 5 से 7 लड़के डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच युवक ने लड़की के हाथ में हथियार थमा दिया। हैरानी की बात यह है कि आसपास किसी ने ऐसा करने से नहीं रोका। सभी मंच पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मौजूद लोग कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे। जांच की जा रही है तीनों वीडियो साखमोहन गांव का है। जहां बर्थ डे पार्टी में डांसर को बुलाया गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी वहीं, इस मामले में एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही चिन्हित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने वालों पर किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।


