नालंदा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत:सड़क किनारे मिला शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप; मां ने छठ व्रत रखा था

नालंदा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत:सड़क किनारे मिला शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप; मां ने छठ व्रत रखा था

नालंदा में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। सड़कि किनारे शव मिला है। पेशे से ड्राइवर था। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मेयार निवासी दिनेश पासवान के पुत्र नीरज कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। दोस्तों ने भाई को मार डाला भाई रोशन कुमार ने बताया कि घर में मां ने छठ व्रत रखा था। पूरा परिवार खुशियां मना रहा था। नीरज सोमवार सुबह अपनी गाड़ी लेकर दोस्तों के साथ बाजा(साउंड सिस्टम) लाने निकला था। उसके साथ गए दो युवकों ने बहला-फुसलाकर उसे कहीं और लेकर चला गया। बाद में उसकी हत्या कर दी। बहन सोनम ने रोते हुए बताया.. भाई घर में हंसी-खुशी से छठ मनाने की बात कहकर निकला था। मेरे भाई को उसके दोस्तों ने मार डाला। साक्ष्य छिपाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों को छोड़ दिया गया। बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला था वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला था। तत्काल इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लड़के भी संदिग्ध हालत में मिले थे, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। नालंदा में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। सड़कि किनारे शव मिला है। पेशे से ड्राइवर था। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मेयार निवासी दिनेश पासवान के पुत्र नीरज कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र की है। दोस्तों ने भाई को मार डाला भाई रोशन कुमार ने बताया कि घर में मां ने छठ व्रत रखा था। पूरा परिवार खुशियां मना रहा था। नीरज सोमवार सुबह अपनी गाड़ी लेकर दोस्तों के साथ बाजा(साउंड सिस्टम) लाने निकला था। उसके साथ गए दो युवकों ने बहला-फुसलाकर उसे कहीं और लेकर चला गया। बाद में उसकी हत्या कर दी। बहन सोनम ने रोते हुए बताया.. भाई घर में हंसी-खुशी से छठ मनाने की बात कहकर निकला था। मेरे भाई को उसके दोस्तों ने मार डाला। साक्ष्य छिपाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की मिलीभगत से आरोपियों को छोड़ दिया गया। बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला था वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला था। तत्काल इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य लड़के भी संदिग्ध हालत में मिले थे, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *