गर्मियों में बदल जाएगा अदालतों का समय:13 अप्रैल से 28 जून तक लागू रहेगा नया शेड्यूल; सुबह आठ से एक बजे तक होगी सुनवाई

गर्मियों में बदल जाएगा अदालतों का समय:13 अप्रैल से 28 जून तक लागू रहेगा नया शेड्यूल; सुबह आठ से एक बजे तक होगी सुनवाई

राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्यभर की अदालतों के समय में गर्मियों के दौरान बदलाव करने का नया शिड्यूल जारी कर दिया है। यह नया समय 13 अप्रैल 2026 से लागू होकर 28 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश के अनुसार उच्च न्यायालय सहित सभी अधीनस्थ न्यायालयों में कार्य समय नए सिरे से शिड्यूल किया गया है। हाईकोर्टकी ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक उच्च न्यायालय में न्यायालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, जिसमें सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक मध्यांतर होगा। वहीं कार्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें 10:30 से 10:45 बजे तक विश्राम रहेगा। इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया है। इनमें सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक मध्यांतर रहेगा। अधीनस्थ न्यायालयों के कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे, जिनमें 10 बजे से 10:15 बजे तक अवकाश रहेगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पीठासीन अधिकारी सुबह 7:30 बजे से 8 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक चैंबर में कार्य करेंगे। बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने बताया कि न्यायालय प्रशासन का मानना है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए नया शिड्यूल रहे, ताकि न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके और गांव से आने वालों के साथ कार्मिकों को भी राहत मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *