बिहार दिवस का समापन समारोह, राज्यपाल होंगे शामिल:फेमस सिंगर पापोन बांधेंगे समा, हजारों लोग कार्यक्रम में पहुंच रहे; कल शान के गाने पर झूमे थे दर्शक

बिहार दिवस का समापन समारोह, राज्यपाल होंगे शामिल:फेमस सिंगर पापोन बांधेंगे समा, हजारों लोग कार्यक्रम में पहुंच रहे; कल शान के गाने पर झूमे थे दर्शक

बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में आज कार्यक्रम का तीसरा और आखिरी दिन है। बिहार के राज्यपाल कार्यक्रम का समापन करेंगे। तीसरे दिन फेमस सिंगर पापोन पहुंचेंगे। समापन समारोह को यादगार बनाएंगे। पापोन सूफियाना अंदाज और भावपूर्ण गायकी के लिए मशहूर हैं। उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आएंगे। श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शास्त्रीय नृत्य प्रेमियों के लिए खास आयोजन किया गया है। यहां डॉ. एन. विजायलक्ष्मी, अपर मुख्य सचिव (योजना एवं विकास विभाग, बिहार) भरतनाट्यम की विशेष प्रस्तुति आयोजित की जा रही है। यह प्रस्तुति दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम की परंपरा, भाव और अभिव्यक्ति को मंच पर जीवंत करेगी, जो कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।
दूसरे दिन फेमस सिंगर शान ने किया था परफॉर्म गांधी मैदान में हो रहे कार्यक्रम में दोनों दिन हजारों दर्शक जुटे और आज भी काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके पहले बिहार दिवस के दूसरे दिन फेमस बॉलीवुड सिंगर शान ने परफॉर्मेंस दी। सिंगर ने कार्यक्रम की शुरुआत डॉन फिल्म की गाने ‘मैं हूं डॉन’ से की। इसके बाद उन्होंने फना फिल्म का गाना ‘चांद सिफारिश’ गाकर समां बांधा। लोग शान के हर गाने पर झूमते नजर आए। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत भी पहुंचे थे इससे पहले सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार गांधी मैदान पहुंचे थे। उन्होंने वहां लगे बिहार सरकार के स्टॉल्स देखे। इन स्टॉल्स में मुख्यमंत्री नीतीश की योजनाओं और उनके किए गए कामों को दिखाया गय। निशांत कुमार ने कहा, “मैंने आपदा प्रबंधन का स्टॉल देखा। पिता जी ने काफी काम किया है। यहां जो स्टॉल लगे हैं उनको पब्लिक को देखना चाहिए ताकि जनता को पता चले कि क्या काम हो रहा है।” गांधी मैदान से आई कुछ तस्वीरें… बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में आज कार्यक्रम का तीसरा और आखिरी दिन है। बिहार के राज्यपाल कार्यक्रम का समापन करेंगे। तीसरे दिन फेमस सिंगर पापोन पहुंचेंगे। समापन समारोह को यादगार बनाएंगे। पापोन सूफियाना अंदाज और भावपूर्ण गायकी के लिए मशहूर हैं। उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आएंगे। श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शास्त्रीय नृत्य प्रेमियों के लिए खास आयोजन किया गया है। यहां डॉ. एन. विजायलक्ष्मी, अपर मुख्य सचिव (योजना एवं विकास विभाग, बिहार) भरतनाट्यम की विशेष प्रस्तुति आयोजित की जा रही है। यह प्रस्तुति दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली भरतनाट्यम की परंपरा, भाव और अभिव्यक्ति को मंच पर जीवंत करेगी, जो कला प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।
दूसरे दिन फेमस सिंगर शान ने किया था परफॉर्म गांधी मैदान में हो रहे कार्यक्रम में दोनों दिन हजारों दर्शक जुटे और आज भी काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके पहले बिहार दिवस के दूसरे दिन फेमस बॉलीवुड सिंगर शान ने परफॉर्मेंस दी। सिंगर ने कार्यक्रम की शुरुआत डॉन फिल्म की गाने ‘मैं हूं डॉन’ से की। इसके बाद उन्होंने फना फिल्म का गाना ‘चांद सिफारिश’ गाकर समां बांधा। लोग शान के हर गाने पर झूमते नजर आए। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत भी पहुंचे थे इससे पहले सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार गांधी मैदान पहुंचे थे। उन्होंने वहां लगे बिहार सरकार के स्टॉल्स देखे। इन स्टॉल्स में मुख्यमंत्री नीतीश की योजनाओं और उनके किए गए कामों को दिखाया गय। निशांत कुमार ने कहा, “मैंने आपदा प्रबंधन का स्टॉल देखा। पिता जी ने काफी काम किया है। यहां जो स्टॉल लगे हैं उनको पब्लिक को देखना चाहिए ताकि जनता को पता चले कि क्या काम हो रहा है।” गांधी मैदान से आई कुछ तस्वीरें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *