दैनिक भास्कर क्विज के विजेता बने हिलसा के शिक्षक चंद्रभूषण:इनाम में मिली वॉशिंग मशीन, पिछले 3 साल से यूज कर रहे डीबी न्यूज एप

दैनिक भास्कर क्विज के विजेता बने हिलसा के शिक्षक चंद्रभूषण:इनाम में मिली वॉशिंग मशीन, पिछले 3 साल से यूज कर रहे डीबी न्यूज एप

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दैनिक भास्कर न्यूज एप की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिलसा शहर के टीचर ने वॉशिंग मशीन जीती है। राममूर्ति नगर योगीपुर रोड के रहने वाले टीचर चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि लकी ड्रा में मुझे पहला पुरस्कार मिला है। मैंने प्रथम पुरस्कार के रूप में एलजी की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन जीती है। विजेता चंद्रभूषण कुमार ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत के दौरान अपनी इस यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस क्विज प्रतियोगिता को महज मनोरंजन और समय बिताने के उद्देश्य से शुरू किया था। लेकिन जैसे-जैसे वे प्रश्नों के उत्तर देते गए, उनकी रुचि इसमें बढ़ती चली गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पूछे गए सवाल काफी संतुलित और ज्ञानवर्धक थे। सबसे खास बात यह थी कि जो खबरें अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित हो रही थीं, उन्हीं के आधार पर सवाल पूछे जा रहे थे, जिससे उत्तर देना उनके लिए आसान और दिलचस्प हो गया। तीन साल से दैनिक भास्कर न्यूज एप का कर रहे यूज चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि मैं पिछले तीन साल से दैनिक भास्कर न्यूज एप का नियमित रीडर हूं। हालांकि, मैं अखबार भी लंबे समय से पढ़ रहा हूं। उन्होंने दैनिक भास्कर न्यूज एप की सराहना करते हुए कहा कि यहां देश और दुनिया की तमाम खबरें रियल टाइम में उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे रीडर हर पल अपडेट रहता है। चंद्रभूषण कुमार के मुताबिक, दैनिक भास्कर एप अपने आप में इतना पूर्ण है कि इसमें किसी विशेष सुधार की आवश्यकता नहीं महसूस होती। उपहार पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे चंद्रभूषण ने अपने मित्रों और परिजनों को भी दैनिक भास्कर ऐप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। टीचर चंद्रभूषण का पूरा परिवार शिक्षा और सरकारी सेवा से जुड़ा है चंद्रभूषण कुमार का पूरा परिवार शिक्षा और सरकारी सेवा से जुड़ा हुआ है। उनकी पत्नी रिंकु कुमारी गृहणी हैं और परिवार की धुरी हैं। उनके पुत्र राहुल राज वर्तमान में जहानाबाद के जिला डेयरी कार्यालय में पशुधन सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पुत्री प्रियंका कुमारी भी पेशे से शिक्षिका हैं और समाज को शिक्षित करने का कार्य कर रही हैं। एक शिक्षक परिवार में इस तरह के बौद्धिक मुकाबले में जीत हासिल होने से पूरे राममूर्ति नगर में खुशी की लहर है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दैनिक भास्कर न्यूज एप की ओर से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में हिलसा शहर के टीचर ने वॉशिंग मशीन जीती है। राममूर्ति नगर योगीपुर रोड के रहने वाले टीचर चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि लकी ड्रा में मुझे पहला पुरस्कार मिला है। मैंने प्रथम पुरस्कार के रूप में एलजी की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन जीती है। विजेता चंद्रभूषण कुमार ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत के दौरान अपनी इस यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस क्विज प्रतियोगिता को महज मनोरंजन और समय बिताने के उद्देश्य से शुरू किया था। लेकिन जैसे-जैसे वे प्रश्नों के उत्तर देते गए, उनकी रुचि इसमें बढ़ती चली गई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पूछे गए सवाल काफी संतुलित और ज्ञानवर्धक थे। सबसे खास बात यह थी कि जो खबरें अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित हो रही थीं, उन्हीं के आधार पर सवाल पूछे जा रहे थे, जिससे उत्तर देना उनके लिए आसान और दिलचस्प हो गया। तीन साल से दैनिक भास्कर न्यूज एप का कर रहे यूज चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि मैं पिछले तीन साल से दैनिक भास्कर न्यूज एप का नियमित रीडर हूं। हालांकि, मैं अखबार भी लंबे समय से पढ़ रहा हूं। उन्होंने दैनिक भास्कर न्यूज एप की सराहना करते हुए कहा कि यहां देश और दुनिया की तमाम खबरें रियल टाइम में उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे रीडर हर पल अपडेट रहता है। चंद्रभूषण कुमार के मुताबिक, दैनिक भास्कर एप अपने आप में इतना पूर्ण है कि इसमें किसी विशेष सुधार की आवश्यकता नहीं महसूस होती। उपहार पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे चंद्रभूषण ने अपने मित्रों और परिजनों को भी दैनिक भास्कर ऐप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। टीचर चंद्रभूषण का पूरा परिवार शिक्षा और सरकारी सेवा से जुड़ा है चंद्रभूषण कुमार का पूरा परिवार शिक्षा और सरकारी सेवा से जुड़ा हुआ है। उनकी पत्नी रिंकु कुमारी गृहणी हैं और परिवार की धुरी हैं। उनके पुत्र राहुल राज वर्तमान में जहानाबाद के जिला डेयरी कार्यालय में पशुधन सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पुत्री प्रियंका कुमारी भी पेशे से शिक्षिका हैं और समाज को शिक्षित करने का कार्य कर रही हैं। एक शिक्षक परिवार में इस तरह के बौद्धिक मुकाबले में जीत हासिल होने से पूरे राममूर्ति नगर में खुशी की लहर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *