राजस्थान पथ परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को बसों में यात्रा के दौरान कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए सिस्टम में बदलाव किया गया है। अब परिचालकों की ईटीआईएम मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट कर सीट अलॉट करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके तहत अब परिचालक डिपो में खड़ी बसों में ही यात्रियों को सीट आवंटित कर टिकट जारी कर रहे हैं। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिलने की शिकायतें काफी कम हो गई है। रोडवेज बस स्टैंड पर 6 में से 5 टिकट काउंटर बंद होने के कारण यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिल पा रही थी। इससे यात्रियों के बीच विवाद की घटनाएं भी बढ़ गई थीं। कई बार बसें बिना टिकट काउंटर से टिकट जारी किए ही रवाना हो जाती थीं। परिचालक बस में ही टिकट दे देते थे। पुराने सिस्टम में यह पता नहीं चल पाता था कि कौन-सी सीट ऑनलाइन बुक है और कौन-सी खाली है। अब नए सिस्टम में परिचालकों को पहले से ही जानकारी मिल जाती है कि कौन-सी सीट बुक है और कौन-सी उपलब्ध है। तकनीकी समस्याएं भी… सर्वर-नेटवर्क में खराबी आने से सीट देने में दिक्कत नए सिस्टम में अभी भी कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। करीब 10 प्रतिशत टिकट ही सुचारू रूप से बुक हो पा रहे हैं। इसका कारण यह है कि ईटीआईएम मशीनें वर्ष 2019 की हैं। सर्वर या नेटवर्क में समस्या आने पर सीट अलॉट करने में दिक्कत होती है। हालांकि, यात्रियों को बस में टिकट मिल जाता है। रोडवेज प्रबंधन की ओर से जल्द ही नई ईटीआईएम मशीनें खरीदने की योजना है। नई मशीनें आने के बाद इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। रोज 14 हजार यात्रियों का आवागमन उदयपुर डिपो पर रोज 14 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। यहां से उदयपुर डिपो की 92 बसों सहित कुल 300 बसों का संचालन किया जाता है। टिकट काउंटर बंद होने की स्थिति में यह नया सिस्टम यात्रियों के लिए राहतभरा साबित हो रहा है। इसके अलावा यात्री विभाग की वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। उदयपुर डिपो पर रोज 14 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। यहां से उदयपुर डिपो की 92 बसों सहित कुल 300 बसों का संचालन किया जाता है। टिकट काउंटर बंद होने की स्थिति में यह नया सिस्टम यात्रियों के लिए राहतभरा साबित हो रहा है। इसके अलावा यात्री विभाग की वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।


