कैथल जिले में पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी अरुण को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। अरुण से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसने शालू के साथ लव मैरिज की थी। शुरुआत में उनकी आपस में जान पहचान हो गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने परिवार को प्रेम प्रसंग के बारे में बता दिया था। इस पर दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी हो गई थी। सुसाइड करने के लिए आरोपी ने स्वयं के हाथ की नसें काटने का प्रयास किया और सुए भी मारे थे। पहले से लिखकर रखा था सुसाइड नोट वहीं जब पुलिस द्वारा शालू की हत्या और अरुण द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट पर लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी ने कई दिन पहले से ही यह सुसाइड नोट लिखा हुआ था, जिसे वह अपने पास रखे हुए था। वह हत्या और आत्महत्या करने की फिराक में था। उसने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद सुसाइड का प्रयास किया था। अरुण ने बाजूओं की नसों को उस्तरे से काटने का प्रयास किया। वहीं बाजू पर सुए भी चुभाए हुए थे, जिसके निशान पुलिस ने देखे। आरोपी अरुण के अलावा फिर एफआईआर में जिन तीन अन्य लोगों के नाम परिजनों ने लिखवाए थे। उनकी हत्या में भूमिका नहीं पाई गई। जेल से आया था और जेल में गया 3 साल पहले अरुण ने पड़ोस के एक मकान में एक चोरी की थी, जिस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया था। आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था और पत्नी की हत्या करने के बाद अब फिर से जेल में पहुंच गया है। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि आरोपी ने उपरोक्त बातें पूछताछ के दौरान कबूल की हैं। उसने उस्तरे से नशें काटने का प्रयास किया और स्वयं की बाजूओं पर सुए भी मारे हुए थे। मामले में आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। जानिए पूरा मामला बता दें कि कैथल में तीन दिन पहले आरोपी अरुण ने अपनी पत्नी शालू की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वो हांफते-हांफते अपनी भाभी के पास पहुंचा और बोला- भाभी जी, मैंने पत्नी मार दी, अब आप संभाल लेना। इतना कहते ही वो घर से फरार हो गया। जब भाभी उसके कमरे में पहुंची तो आरोपी देवर की पत्नी बेड पर मृत पड़ी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने पत्नी की हत्या करने और स्वयं सुसाइड करने के प्रयास की वारदात कबूली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


