27 जिलों में लगेंगे एएनपीआर कैमरे:पटना : 20 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी लगेंगे

27 जिलों में लगेंगे एएनपीआर कैमरे:पटना : 20 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी लगेंगे

पटना: 20 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी लगेंगे पटना | राजधानी पटना में 20 और नए स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका मकसद ट्रैफिक जाम से निजात दिलाना, अपराधियों की पहचान करना और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। करीब तीन महीने पहले पटना में 30 स्थानों पर कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। फिलहाल, पूरे जिले में 3300 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहीं 58 ट्रैफिक सिग्नल काम कर रहे हैं। ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि बिहार के चारों स्मार्ट सिटी और सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों के अलावा कुल 27 जिलों में एएनपीआर कैमरे लगेंगे। पटना के प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे लगाए जाने की योजना है। यहाँ लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे: मीठापुर न्यू बाइपास पुल के नीचे, मलाही पकड़ी, करबिगहिया चौधरी पेट्रोल पंप, मुन्ना चक, डीपीएस मोड़ सर्विस रोड दक्षिणी छोर, गोला रोड सर्विस रोड चौराहा उत्तरी लेन, रूपसपुर पुल वेस्ट साइड उत्तरी लेन, रूपसपुर पुल ईस्ट साइड, आरा गार्डन मोड़, आंबेडकर पथ मोड़, त्रिभुवन मोड़, आयुक्त कार्यालय मोड़, स्वामी नंदन तिराहा, गोरैया टोली, जीपीओ के नीचे, डंकी इमली, एनआईटी मोड़, आर ब्लॉक नीचे। 28 स्थानों पर लगाए जाने थे, पर सर्वे में 8 जगह फिट नहीं स्मार्ट सिटी और पटना ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सर्वे किया है। इसमें 28 स्थानों को चिह्नित किया गया था पर 8 ऐसे स्थान हैं, जहां कैमरे और सिग्नल लगाना संभव नहीं है। क्योंकि, कहीं मेट्रो का काम चल रहा है तो कहीं दूसरा काम हो रहा है। इनमें बिहटा मोड़, विशंभरपुर मोड़, चौक थाना मोड़, पूरब दरवाजा तीन मुहानी, अगमकुआं आरओबी, जीपीओ के ऊपर, चिल्ड्रन पार्क, आरपीएस मोड़ सर्विस रोड शामिल हैं। पटना: 20 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी लगेंगे पटना | राजधानी पटना में 20 और नए स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका मकसद ट्रैफिक जाम से निजात दिलाना, अपराधियों की पहचान करना और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। करीब तीन महीने पहले पटना में 30 स्थानों पर कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। फिलहाल, पूरे जिले में 3300 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहीं 58 ट्रैफिक सिग्नल काम कर रहे हैं। ट्रैफिक एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि बिहार के चारों स्मार्ट सिटी और सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों के अलावा कुल 27 जिलों में एएनपीआर कैमरे लगेंगे। पटना के प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे लगाए जाने की योजना है। यहाँ लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल और कैमरे: मीठापुर न्यू बाइपास पुल के नीचे, मलाही पकड़ी, करबिगहिया चौधरी पेट्रोल पंप, मुन्ना चक, डीपीएस मोड़ सर्विस रोड दक्षिणी छोर, गोला रोड सर्विस रोड चौराहा उत्तरी लेन, रूपसपुर पुल वेस्ट साइड उत्तरी लेन, रूपसपुर पुल ईस्ट साइड, आरा गार्डन मोड़, आंबेडकर पथ मोड़, त्रिभुवन मोड़, आयुक्त कार्यालय मोड़, स्वामी नंदन तिराहा, गोरैया टोली, जीपीओ के नीचे, डंकी इमली, एनआईटी मोड़, आर ब्लॉक नीचे। 28 स्थानों पर लगाए जाने थे, पर सर्वे में 8 जगह फिट नहीं स्मार्ट सिटी और पटना ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सर्वे किया है। इसमें 28 स्थानों को चिह्नित किया गया था पर 8 ऐसे स्थान हैं, जहां कैमरे और सिग्नल लगाना संभव नहीं है। क्योंकि, कहीं मेट्रो का काम चल रहा है तो कहीं दूसरा काम हो रहा है। इनमें बिहटा मोड़, विशंभरपुर मोड़, चौक थाना मोड़, पूरब दरवाजा तीन मुहानी, अगमकुआं आरओबी, जीपीओ के ऊपर, चिल्ड्रन पार्क, आरपीएस मोड़ सर्विस रोड शामिल हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *