‘रातीं सुपने च आई मां’ सुन भक्त झूमे

‘रातीं सुपने च आई मां’ सुन भक्त झूमे

जालंधर | शिव शक्ति मंदिर, बी‌डी‌‌ एनक्लेव में नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर के पंडित शिवकुमार ने सभी सदस्यों से पूजा करवाई व माता रानी की चौकी का आयोजन किया। इसमें प्रदीप पुजारी एंड पार्टी सुदेश धवन व इंद्रजीत राही‌ ने मां का गुणगान किया‌‌। इस मौके मंच संचालन पवन धवन ने किया। सुदेश धवन ने ‘रातीं सुपने च आई मेरी मां कहिंदी दस्स की चाहिदा’ सबको आनंदित कर दिया। इस अवसर पर पंडित सुशील कुमार, नरेश सहगल, दिनेश सहगल, राजेश विज, डॉ. पूजा कपूर के अलावा सेवादार सुनीता सहगल, वीर सहगल, नीलम महेंद्रू, प्रवीण मल्होत्रा, जीवनी, निम्मी शर्मा, शशि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *