बाबा साहब की जयंती मनाएगी अंबेडकर मिशन सोसायटी

बाबा साहब की जयंती मनाएगी अंबेडकर मिशन सोसायटी

जालंधर | अंबेडकर मिशन सोसायटी पंजाब की तरफ से डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी बलदेव राज भारद्वाज ने कहा कि सोसायटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रधान प्रो. बलबीर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह बाबा साहेब की चरण-छोह प्राप्त अंबेडकर भवन में भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर इसी स्थान पर 27 अक्टूबर 1951 को आए थे और उन्होंने लोगों को संबोधित किया था। अंबेडकर मिशन सोसायटी पंजाब पिछले 50 साल से बाबा साहेब की जयंती इस ऐतिहासिक स्थल पर मनाती आ रही है। इस मौके बुक स्टॉलों से बाबा साहेब का साहित्य भी प्राप्त किया जा सकेगा। इस अवसर पर चरण दास संधू, परमिंदर सिंह, तिलक राज, बलदेव राज जस्सल, जसविंदर वरियाणा, परमजीत जस्सल, सूरज बिरदी, सन्नी थापर, डॉ. महिंदर संधू और सतनाम सिंह उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *