इंटीरियर डिजाइनिंग में नई इनोवेशन के बारे में ली प्रैक्टिकल नॉलेज

इंटीरियर डिजाइनिंग में नई इनोवेशन के बारे में ली प्रैक्टिकल नॉलेज

जालंधर | इंटीरियर डिज़ाइन विभाग के स्टूडेंट्स ने मार्बल्स एंड सेनिटेशन का एजुकेशनल विजिट किया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इंटीरियर डेकोरेशन में इस्तेमाल होने वाले मटीरियल के बारे में जानकारी देना था। विजिट के दौरान, विद्यार्थियों को मार्बल, ग्रेनाइट, टाइल्स, सेनिटरी वेयर, मॉड्यूलर किचन और दूसरे मॉडर्न फिनिशिंग मटीरियल के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह समझने में मदद मिली कि कौन सा मटीरियल कहां और कैसे इस्तेमाल होता है। एक्सपर्ट्स ने उन्हें इंटीरियर डेकोरेशन के काम में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीक के बारे में बताया। एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स की प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने इस एजुकेशनल विजिट की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के विजिट से विद्यार्थियों को इनवायरमेंट के बारे में भी जानकारी मिलती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *