जमुई की अंजुम बानो को 94.80% से मार्क्स:आर्ट में जिला टॉप किया, मजदूर पिता की बेटी, IAS बनने का सपना

जमुई जिले के नक्सल प्रभावित खैरा प्रखंड के गढ़ी इलाके की अंजुम बानो ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कला संकाय से 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। अंजुम की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए एक नई पहचान बन गई है। अंजुम के पिता रफाकत हुसैन केरल में टाइल्स कारीगर के रूप में काम करते हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी मां सकीना खातून ने भी घरेलू जिम्मेदारियों के बीच अंजुम की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। अंजुम की यह सफलता विशेष महत्व रखती
गढ़ी जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में, जहां शिक्षा के संसाधन सीमित हैं और स्कूल तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण होता है, अंजुम की यह सफलता विशेष महत्व रखती है। यह उपलब्धि बेटियों की शिक्षा के प्रति सामाजिक सोच में बदलाव का संकेत है। अंजुम का मानना है कि शिक्षा ही गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने का एकमात्र मार्ग है। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है, ताकि अन्य बच्चों को संघर्ष के कारण अपने सपनों से समझौता न करना पड़े। पूरे इलाके के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई
अंजुम की यह सफलता पूरे इलाके के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। इसे नई पीढ़ी की सोच का उदाहरण बताया जा रहा है, जो आने वाले समय में कई और बेटियों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। नंदनी प्रजापति ने जिला रैंक 3 हासिल किया
जमुई जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। वाणिज्य संकाय में नंदनी प्रजापति ने जिला रैंक 3 हासिल किया, जबकि विज्ञान संकाय में सिद्धि रानी ने पहला स्थान प्राप्त कर टॉप किया और चांदनी कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में रवि कुमार ने जिला रैंक 2 प्राप्त किया, जबकि अंजुम बानो ने आर्ट संकाय में जिले में पहला स्थान हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की। सिद्धि रानी ने 465 अंक के साथ जिला टॉपर
विज्ञान संकाय (साइंस) में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा सिद्धि रानी ने 465 अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसी विद्यालय की चांदनी कुमारी 463 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि गर्ल्स एसएस स्कूल लक्ष्मीपुर की कशिश कुमारी ने 461 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओम कुमार तिवारी कॉमर्स में जिला टॉपर
वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) में +2 इंटर हाईस्कूल जमुई के छात्र ओम कुमार तिवारी ने 461 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं +2 धोबीसिंह सी.सेकेंडरी स्कूल धदौर के साक्षी गोपाल 457 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नंदनी प्रजापति का 455 अंक के साथ तीसरा स्थान
सिमुलतला आवासीय विद्यालय की नंदनी प्रजापति ने 455 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ष की मेधा सूची में सिमुलतला के साथ-साथ खैरा, लक्ष्मीपुर और सिकंदरा जैसे ग्रामीण प्रखंडों के स्कूलों के छात्रों ने भी टॉप-3 में स्थान बनाकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। जिले में इस शानदार प्रदर्शन को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है। जमुई जिले के नक्सल प्रभावित खैरा प्रखंड के गढ़ी इलाके की अंजुम बानो ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कला संकाय से 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। अंजुम की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए एक नई पहचान बन गई है। अंजुम के पिता रफाकत हुसैन केरल में टाइल्स कारीगर के रूप में काम करते हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी मां सकीना खातून ने भी घरेलू जिम्मेदारियों के बीच अंजुम की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। अंजुम की यह सफलता विशेष महत्व रखती
गढ़ी जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में, जहां शिक्षा के संसाधन सीमित हैं और स्कूल तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण होता है, अंजुम की यह सफलता विशेष महत्व रखती है। यह उपलब्धि बेटियों की शिक्षा के प्रति सामाजिक सोच में बदलाव का संकेत है। अंजुम का मानना है कि शिक्षा ही गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने का एकमात्र मार्ग है। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है, ताकि अन्य बच्चों को संघर्ष के कारण अपने सपनों से समझौता न करना पड़े। पूरे इलाके के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई
अंजुम की यह सफलता पूरे इलाके के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है। इसे नई पीढ़ी की सोच का उदाहरण बताया जा रहा है, जो आने वाले समय में कई और बेटियों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी। नंदनी प्रजापति ने जिला रैंक 3 हासिल किया
जमुई जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। वाणिज्य संकाय में नंदनी प्रजापति ने जिला रैंक 3 हासिल किया, जबकि विज्ञान संकाय में सिद्धि रानी ने पहला स्थान प्राप्त कर टॉप किया और चांदनी कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में रवि कुमार ने जिला रैंक 2 प्राप्त किया, जबकि अंजुम बानो ने आर्ट संकाय में जिले में पहला स्थान हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की। सिद्धि रानी ने 465 अंक के साथ जिला टॉपर
विज्ञान संकाय (साइंस) में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा सिद्धि रानी ने 465 अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसी विद्यालय की चांदनी कुमारी 463 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि गर्ल्स एसएस स्कूल लक्ष्मीपुर की कशिश कुमारी ने 461 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओम कुमार तिवारी कॉमर्स में जिला टॉपर
वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) में +2 इंटर हाईस्कूल जमुई के छात्र ओम कुमार तिवारी ने 461 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं +2 धोबीसिंह सी.सेकेंडरी स्कूल धदौर के साक्षी गोपाल 457 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नंदनी प्रजापति का 455 अंक के साथ तीसरा स्थान
सिमुलतला आवासीय विद्यालय की नंदनी प्रजापति ने 455 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ष की मेधा सूची में सिमुलतला के साथ-साथ खैरा, लक्ष्मीपुर और सिकंदरा जैसे ग्रामीण प्रखंडों के स्कूलों के छात्रों ने भी टॉप-3 में स्थान बनाकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। जिले में इस शानदार प्रदर्शन को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *