गयाजी में तीनों सब्जेक्ट में छात्राएं जिला टॉपर:सिर्फ साइंस में छात्र तीसरे स्थान पर, स्टेट में भी लड़की ने ही मारी बाजी

गयाजी में तीनों सब्जेक्ट में छात्राएं जिला टॉपर:सिर्फ साइंस में छात्र तीसरे स्थान पर, स्टेट में भी लड़की ने ही मारी बाजी

गयाजी में खिजरसराय की निशु कुमारी आर्ट्स में राज्यस्तर पर टॉप किया है, जबकि जिला टॉपर बेलागंज प्रखण्ड के रामेश्वर प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय की ब्यूटी सिंह हैं। इन्होंने 479 नंबर लाया है। कॉमर्स में टिकारी प्रखण्ड के अनूप सिंह इंटर कॉलेज की साधना कुमारी 469 अंक के साथ जिले में पहले स्थान पर हैं। साइंस स्ट्रीम में भी लड़कियों का प्रदर्शन दमदार रहा। प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, डुमरिया की जागृति अग्रवाल 470 अंक के साथ जिले में टॉपर बनीं हैं। कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स में सेकेंड और थर्ड टॉप कौन हैं…. आर्ट्स: शहर के महावीर इंटर कॉलेज की निक्की नयन 472 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कॉमर्स: शहर के अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी प्लस-2 स्कूल की ओशी कुमारी 457 अंक के साथ दूसरे और उनकी चचेरी बहन खुशी कुमारी 456 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। साइंस: शहर के अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सिमरन कुमारी 469 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर जेजे कॉलेज के सूर्य कुमार 467 अंक के साथ हैं। जिले में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा गयाजी में आर्ट्स हो, कॉमर्स या साइंस हर संकाय में लड़कियों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि टॉप-3 की सूची लगभग पूरी तरह उनके नाम ही रही। सिर्फ साइंस में एक छात्र तीसरे स्थान पर जगह बना सका। बाकी हर जगह बेटियों ने बाजी मार ली। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक, बेटियां अब हर मोर्चे पर आगे बढ़ रही हैं। सीमित संसाधनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक चुनौतियों के बीच उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर मौका और समर्थन मिले, तो वे किसी से पीछे नहीं हैं। शिक्षकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में लड़कियों की पढ़ाई के प्रति गंभीरता और अनुशासन काफी बढ़ा है। वे नियमित पढ़ाई कर रही हैं, डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही हैं और अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट हैं। यही वजह है कि रिजल्ट में उनका दबदबा लगातार मजबूत हो रहा है। गयाजी में खिजरसराय की निशु कुमारी आर्ट्स में राज्यस्तर पर टॉप किया है, जबकि जिला टॉपर बेलागंज प्रखण्ड के रामेश्वर प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय की ब्यूटी सिंह हैं। इन्होंने 479 नंबर लाया है। कॉमर्स में टिकारी प्रखण्ड के अनूप सिंह इंटर कॉलेज की साधना कुमारी 469 अंक के साथ जिले में पहले स्थान पर हैं। साइंस स्ट्रीम में भी लड़कियों का प्रदर्शन दमदार रहा। प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, डुमरिया की जागृति अग्रवाल 470 अंक के साथ जिले में टॉपर बनीं हैं। कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स में सेकेंड और थर्ड टॉप कौन हैं…. आर्ट्स: शहर के महावीर इंटर कॉलेज की निक्की नयन 472 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कॉमर्स: शहर के अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी प्लस-2 स्कूल की ओशी कुमारी 457 अंक के साथ दूसरे और उनकी चचेरी बहन खुशी कुमारी 456 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। साइंस: शहर के अनुग्रह कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सिमरन कुमारी 469 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर जेजे कॉलेज के सूर्य कुमार 467 अंक के साथ हैं। जिले में लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा गयाजी में आर्ट्स हो, कॉमर्स या साइंस हर संकाय में लड़कियों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि टॉप-3 की सूची लगभग पूरी तरह उनके नाम ही रही। सिर्फ साइंस में एक छात्र तीसरे स्थान पर जगह बना सका। बाकी हर जगह बेटियों ने बाजी मार ली। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक, बेटियां अब हर मोर्चे पर आगे बढ़ रही हैं। सीमित संसाधनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक चुनौतियों के बीच उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर मौका और समर्थन मिले, तो वे किसी से पीछे नहीं हैं। शिक्षकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में लड़कियों की पढ़ाई के प्रति गंभीरता और अनुशासन काफी बढ़ा है। वे नियमित पढ़ाई कर रही हैं, डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रही हैं और अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट हैं। यही वजह है कि रिजल्ट में उनका दबदबा लगातार मजबूत हो रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *