मुजफ्फरपुर में कारोबारी को ओवरटेक कर मारी गोली:बाइक सवार 2 बदमाशों ने की फायरिंग, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

मुजफ्फरपुर में कारोबारी को ओवरटेक कर मारी गोली:बाइक सवार 2 बदमाशों ने की फायरिंग, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार 2 बदमाशों ने पशु आहार कारोबारी को गोली मार दी। व्यावसायी को ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल औराई थाना क्षेत्र के बनवासू गांव निवासी विकास कुमार हैं। विकास पशु आहार (दाना) के कारोबार से जुड़े हैं। गरहा चौक स्थित एक दुकान में काम करते हैं। वे अपनी बाइक से बसोली की ओर जा रहे थे। बसोली रोड पर जैसे ही वे पहुंचे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रोकने की कोशिश की। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली विकास के दाहिने जांघ में लगी है। गोलीबार के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना गरहा थआना क्षेत्र के बसोली रोड के पास की है। सीडीपीओ टीम के साथ मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही गरहा थाना पुलिस और टाउन-2 की सीडीपीओ विनीता सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायल विकास को बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया। सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने अस्पताल जाकर घायल विकास से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवक खतरे से बाहर है और उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस टाउन सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि हमला आपसी रंजिश के कारण हुआ है या लूटपाट के इरादे से, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों के कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है। मुजफ्फरपुर में बाइक सवार 2 बदमाशों ने पशु आहार कारोबारी को गोली मार दी। व्यावसायी को ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल औराई थाना क्षेत्र के बनवासू गांव निवासी विकास कुमार हैं। विकास पशु आहार (दाना) के कारोबार से जुड़े हैं। गरहा चौक स्थित एक दुकान में काम करते हैं। वे अपनी बाइक से बसोली की ओर जा रहे थे। बसोली रोड पर जैसे ही वे पहुंचे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रोकने की कोशिश की। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली विकास के दाहिने जांघ में लगी है। गोलीबार के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना गरहा थआना क्षेत्र के बसोली रोड के पास की है। सीडीपीओ टीम के साथ मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही गरहा थाना पुलिस और टाउन-2 की सीडीपीओ विनीता सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायल विकास को बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया। सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने अस्पताल जाकर घायल विकास से मुलाकात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार, घायल युवक खतरे से बाहर है और उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस टाउन सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि हमला आपसी रंजिश के कारण हुआ है या लूटपाट के इरादे से, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों के कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता देखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *