जमुई में युवती ने तिलक से पहले की शादी:प्रेमी संग भागकर मंदिर में रचाई, बोली-माता-पिता को प्रेम संबंध के बारे में बताया था

जमुई में युवती ने तिलक से पहले की शादी:प्रेमी संग भागकर मंदिर में रचाई, बोली-माता-पिता को प्रेम संबंध के बारे में बताया था

जमुई में एक युवती ने अपने तिलक समारोह से ठीक एक दिन पहले घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो रविवार शाम को सामने आया। झाझा थाना क्षेत्र के अम्बा गांव की रहने वाली युवती ने अपना नाम करिश्मा कुमारी बताया है, जबकि प्रेमी युवक झाझा के छोटी चंदवारी गांव का अमित तांती है। वायरल वीडियो में करिश्मा ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात स्वीकार की है। उसने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ही अमित पर दबाव डालकर शादी के लिए राजी किया था। करिश्मा ने वीडियो में बताया कि उसने अपने माता-पिता को अपने प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी थी और अमित से शादी कराने का अनुरोध किया था। हालांकि, माता-पिता ने सहमति नहीं दी और उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसी कारण उसने तिलक समारोह से एक दिन पहले घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ शादी कर ली। उसने यह भी कहा कि वह अब ठीक से रह रही है और उसे कोई परेशानी नहीं है। इस मामले को लेकर युवती के पिता ने झाझा थाने में एक आवेदन भी दिया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद परिवार वालों ने इस मामले को शांत छोड़ दिया है। जमुई में एक युवती ने अपने तिलक समारोह से ठीक एक दिन पहले घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला करीब 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो रविवार शाम को सामने आया। झाझा थाना क्षेत्र के अम्बा गांव की रहने वाली युवती ने अपना नाम करिश्मा कुमारी बताया है, जबकि प्रेमी युवक झाझा के छोटी चंदवारी गांव का अमित तांती है। वायरल वीडियो में करिश्मा ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात स्वीकार की है। उसने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ही अमित पर दबाव डालकर शादी के लिए राजी किया था। करिश्मा ने वीडियो में बताया कि उसने अपने माता-पिता को अपने प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी थी और अमित से शादी कराने का अनुरोध किया था। हालांकि, माता-पिता ने सहमति नहीं दी और उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसी कारण उसने तिलक समारोह से एक दिन पहले घर छोड़ दिया और प्रेमी के साथ शादी कर ली। उसने यह भी कहा कि वह अब ठीक से रह रही है और उसे कोई परेशानी नहीं है। इस मामले को लेकर युवती के पिता ने झाझा थाने में एक आवेदन भी दिया था। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद परिवार वालों ने इस मामले को शांत छोड़ दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *