मधुबनी में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला पहली घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गदियानी चमरटोली वार्ड-13 में हुई, जहां एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सुष्मिता राज के रूप में हुई है, जो दरभंगा जिले के क्योटी स्थित सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थीं। उनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व पटना नगर निगम में कार्यरत सूरज कुमार से हुई थी। मृतका के भाई रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को उनकी बातचीत जीजा सूरज कुमार से हुई थी, जिन्होंने सुष्मिता के दो दिनों से कमरे का दरवाजा बंद रखने की बात कही थी। सोमवार को उन्हें फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही मधुबनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू तकनीकी टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के पति सूरज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और पोस्टमार्टम व तकनीकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी की गले में रस्सी बांधकर हत्या का आरोप दूसरी घटना लदनिया थाना के गाढ़ा गांव में सामने आई, जहां कथित नशेबाज पति उपेंद्र राय पर अपनी करीब 40 वर्षीय पत्नी गणियां देवी की गले में रस्सी बांधकर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद आरोपी पति घर का दरवाजा खुला छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला तीसरी घटना सकरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां एनएच-27 से नरपतिनगर जाने वाली सर्विस रोड के किनारे एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मधुबनी में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला पहली घटना मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गदियानी चमरटोली वार्ड-13 में हुई, जहां एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सुष्मिता राज के रूप में हुई है, जो दरभंगा जिले के क्योटी स्थित सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थीं। उनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व पटना नगर निगम में कार्यरत सूरज कुमार से हुई थी। मृतका के भाई रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को उनकी बातचीत जीजा सूरज कुमार से हुई थी, जिन्होंने सुष्मिता के दो दिनों से कमरे का दरवाजा बंद रखने की बात कही थी। सोमवार को उन्हें फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही मधुबनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू तकनीकी टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के पति सूरज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है और पोस्टमार्टम व तकनीकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी की गले में रस्सी बांधकर हत्या का आरोप दूसरी घटना लदनिया थाना के गाढ़ा गांव में सामने आई, जहां कथित नशेबाज पति उपेंद्र राय पर अपनी करीब 40 वर्षीय पत्नी गणियां देवी की गले में रस्सी बांधकर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद आरोपी पति घर का दरवाजा खुला छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला तीसरी घटना सकरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां एनएच-27 से नरपतिनगर जाने वाली सर्विस रोड के किनारे एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।


