पटना-हथियार दिखाकर 20 लाख रुपए की लूट:कैश जमा कराने बैंक जा रहा था एजेंट, पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र की घटना

पटना-हथियार दिखाकर 20 लाख रुपए की लूट:कैश जमा कराने बैंक जा रहा था एजेंट, पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र की घटना

पटना के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के अल्पना मार्केट के पास लूट हुई है। बैंक में कैश जमा कराने जा रहे मनी कलेक्टर एजेंट से 20 लाख रुपए लूटे गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मनी कलेक्टर एजेंट पंकज ने बताया, साईं मंदिर से कलेक्शन के रुपए जमा करने सेंट्रल बैंक बोरिंग रोड जा रहा था। अल्पना मार्केट वाली गली से गुजर रहा था। तभी आगे पीछे से बाइक सवार बदमाशों दोनों तरफ से घेर लिया। 2 बाइक से 4 लोग आए थे वह लोग दो बाइक से चार की संख्या में थे। एक के हाथ में हथियार था। रुपए लूटने के बाद फरार हो गए। सभी के चेहरे ढके थे। फिलहाल DIU की टीम लिंक रोड में लगे सीसीटीवी के जरिए फुटेज खंगाल रही है। पटना के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के अल्पना मार्केट के पास लूट हुई है। बैंक में कैश जमा कराने जा रहे मनी कलेक्टर एजेंट से 20 लाख रुपए लूटे गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मनी कलेक्टर एजेंट पंकज ने बताया, साईं मंदिर से कलेक्शन के रुपए जमा करने सेंट्रल बैंक बोरिंग रोड जा रहा था। अल्पना मार्केट वाली गली से गुजर रहा था। तभी आगे पीछे से बाइक सवार बदमाशों दोनों तरफ से घेर लिया। 2 बाइक से 4 लोग आए थे वह लोग दो बाइक से चार की संख्या में थे। एक के हाथ में हथियार था। रुपए लूटने के बाद फरार हो गए। सभी के चेहरे ढके थे। फिलहाल DIU की टीम लिंक रोड में लगे सीसीटीवी के जरिए फुटेज खंगाल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *