ट्रंप का ऐलान- 5 दिनों तक पावर प्लांट्स पर नहीं करेंगे हमला, ईरान का दावा- जवाबी कार्रवाई से डर गया अमेरिका

ट्रंप का ऐलान- 5 दिनों तक पावर प्लांट्स पर नहीं करेंगे हमला, ईरान का दावा- जवाबी कार्रवाई से डर गया अमेरिका

Iran–Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। दोनों देेशों के बीच चल रहा यह संघर्ष अभी जारी है। इस तनावपूर्ण माहौल में अमेरिका ने ईरान के लिए बड़ा दावा किया था। अब ईरान ने अमेरिका के दावे पर करारा जवाब दिया है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत के दावे को नकार दिया है। ईरान ने कहा है कि उसकी अमेरिका से कोई भी बात नहीं हुई है। ईरान ने दावा किया कि उसकी जवाबी कार्रवाई से डोनाल्ड ट्रंप ने अपना रुख बदल लिया है। IRGC (ईरान के इस्लामिक गणराज्य) ने कहा कि ईरान की प्रतिक्रिया के डर से डोनाल्ड ट्रंप ने अपना 48 घंटे का अल्टीमेटम वापस ले लिया है।

क्या है अमेरिका का दावा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान से उनकी बातचीत हुई है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनकी ईरान से सराकात्मक बातचीत की वजह से अमेरिका अगले 5 दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इफ्रांस्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा- मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांटों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी और सभी सैन्य हमलों को 5 दिनों की अवधि के लिए टाल दिया जाए। यह निर्णय जारी बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्रंप ने लिखा- मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान ने पिछले 2 दिनों में मध्य पूर्व में हमारी शत्रुता के पूर्ण और समग्र समाधान के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत की है। इन गहन, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत का स्वरूप और लहजे को देखते हुए, यह पूरे सप्ताह जारी रहेगी। उन्होंने आगे लिखा कि मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी ऊर्जा संयंत्रों और ऊर्जा अवसंरचनाओं पर सभी सैन्य हमलों को 5 दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए। बशर्ते कि चल रही बैठकों और चर्चाओं का परिणाम सकारात्मक रहे। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

अमेरिका की धमकी पर ईरान का करारा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि अगर 48 घंटे के अंदर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलेगा तो अमेरिका-इजरायल, ईरान के पावर प्लांट्स समेत बुनियादी ढांचों को निशाना बनाएंगे। ट्रंप की इस धमकी पर ईरान ने करारा जवाब दिया है। अब ईरान ने कहा है कि ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई के डर से अपना अल्टीमेटम वापस ले लिया है। अमेरिका ईरान की जवाबी कार्रवाई से घबरा गया है। ट्रंप की धमकी के बाद इजरायल ने चेतावनी दी थी कि ईरान के साथ चल रही जंग और कई हफ्तों तक चल सकती है। इसके अलावा इजरायल ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह लेबनान में जमीनी अभियान चलाने का इरादा रखता है। इजरायल ने लेबनान के एक महत्वपूर्ण पुल को नष्ट कर दिया है और कहा कि वह ईरान समर्थित हिजबुल्लाह को कुचल देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *