कोर्ट से घोषित भगोड़ा अरेस्ट:शेखपुरा में 19 साल से जालसाजी मामले में था फरार, पुलिस को थी तलाश

कोर्ट से घोषित भगोड़ा अरेस्ट:शेखपुरा में 19 साल से जालसाजी मामले में था फरार, पुलिस को थी तलाश

शेखपुरा पुलिस ने सोमवार को 19 साल से फरार एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। बाऊ घाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घाट कुसुंभा गांव में छापेमारी कर रामानंदन महतो को पकड़ा। रामानंदन महतो घाट कुसुंभा गांव निवासी स्वर्गीय बनवारी महतो का पुत्र है। पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि रामानंदन महतो जालसाजी के एक मामले में वर्ष 2007 से वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार छिप रहा था। राकेश कुमार के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण कोर्ट ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की थी और उसे भगोड़ा घोषित करते हुए लाल वारंट जारी किया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार छापेमारी की थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव से उठाया हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि रामानंदन महतो चुपके से अपने घर आया हुआ है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गांव पहुंची और फरार स्थायी वारान्टी रामानंदन महतो को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद रामानंदन महतो को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा पुलिस ने सोमवार को 19 साल से फरार एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। बाऊ घाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घाट कुसुंभा गांव में छापेमारी कर रामानंदन महतो को पकड़ा। रामानंदन महतो घाट कुसुंभा गांव निवासी स्वर्गीय बनवारी महतो का पुत्र है। पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि रामानंदन महतो जालसाजी के एक मामले में वर्ष 2007 से वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार छिप रहा था। राकेश कुमार के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण कोर्ट ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की थी और उसे भगोड़ा घोषित करते हुए लाल वारंट जारी किया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार छापेमारी की थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव से उठाया हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि रामानंदन महतो चुपके से अपने घर आया हुआ है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गांव पहुंची और फरार स्थायी वारान्टी रामानंदन महतो को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद रामानंदन महतो को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *